विज्ञापन

डिमॉन्टे कॉलोनी का नाम तो सुना होगा, 2 करोड़ में 17 करोड़, 15 करोड़ में 85 करोड़, अब तीसरे पार्ट की शूटिंग 80 दिन में पूरी

Demonte Colony 3: पहले पार्ट ने 2 करोड़ में 17 करोड़, दूसरे पार्ट ने 15 करोड़ में 85 करोड़ कमाए, अब तीसरे पार्ट ने 80 दिनों में शूटिंग पूरी. जानें हॉरर फ्रैंचाइजी का जबरदस्त सफर.

डिमॉन्टे कॉलोनी का नाम तो सुना होगा, 2 करोड़ में 17 करोड़, 15 करोड़ में 85 करोड़, अब तीसरे पार्ट की शूटिंग 80 दिन में पूरी
Demonte Colony 3: डिमॉन्टे कॉलोनी 2 की शूटिंग 80 दिन में पूरी
नई दिल्ली:

सुपरहिट तमिल हॉरर फ्रैंचाइजी डिमॉन्टे कॉलोनी 3 (Demonte Colony 3) की शूटिंग पूरी हो गई है. फिल्म की शूटिंग को बहुत ही जोर-शोर के साथ पूरा कर लिया गया है. फिल्म का पहला लुक और कैरेक्टर्स के लुक रिवील करने के बाद अब फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन की आखिरी स्टेज में दाखिल हो चुकी है. फिल्म के मेकर्स इसको 2026 में ही दुनियाभर में रिलीज करने की तैयारी में हैं. कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि फिल्म 21 मई 2026 को थिएट्रिकल रिलीज हो सकती है.

80 दिन में पूरी हुई डिमॉन्टे कॉलोनी 3 की शूटिंग

डिमॉन्टे कॉलोनी 3 के प्रोड्यूसर सुधन सुंदरम ने कहा, 'एक डायरेक्टर की कारीगरी सिर्फ कहानी या तकनीक तक सीमित नहीं होती, बल्कि समय पर प्रोजेक्ट डिलीवर करने की अनुशासन और प्रतिबद्धता से भी तय होती है. डिमॉन्टे कॉलोनी 3 को विशाल स्तर पर बनाया गया है. फिल्म की शूटिंग पुर्तगाल, माल्टा, लेह-लद्दाख और चेन्नई जैसे विविध अंतरराष्ट्रीय और घरेलू लोकेशन्स पर हुई. इतने बड़ी स्टारकास्ट और टेक्निकल टीम के साथ 80 दिनों में शूटिंग पूरा करना किसी भी फिल्ममेकर के लिए चुनौतीपूर्ण होता. मैं तो शेड्यूल और बजट बढ़ाने को तैयार था, लेकिन डायरेक्टर अजय ज्ञानमुथु ने बेहतरीन अनुशासन दिखाया और शेड्यूल के अनुसार शूटिंग समाप्त कर दी.'

Demonte Colony 3

हॉरर मूवी डिमॉन्टे कॉलोनी 3 का पोस्टर

डिमॉन्टे कॉलोनी 3 के डायरेक्टर ने कसी कमर

डायरेक्टर अजय आर. ज्ञानमुथु ने कहा, 'स्क्रिप्ट फाइनल होने पर सुधन सर ने जोर दिया कि क्वालिटी सबसे महत्वपूर्ण है. वे क्रिएटिव विजन को बेहतरीन रूप देने के लिए पर्याप्त निवेश करने को तैयार थे. डिमॉन्टे कॉलोनी जैसी फ्रैंचाइजी को ऐसे प्रोड्यूसर का सपोर्ट मिलना सौभाग्य की बात है. पूरी टीम और टेक्निकल क्रू के सहयोग से हम 80 दिनों में शूटिंग पूरा कर सके. इस फ्रैंचाइजी ने भाषा और क्षेत्र की सीमाओं को पार कर लिया है. तीसरी फिल्म में हमने ग्लोबल ऑडियंस को ध्यान में रखकर काम किया है. पोस्ट-प्रोडक्शन टीम अब एक शानदार थिएट्रिकल अनुभव तैयार कर रही है.'

डिमॉन्टे कॉलोनी 3 की स्टारकास्ट

फिल्म में अरुलनिधि और प्रिया भवानीशंकर लीड रोल में हैं. उनके अलावा अंट्टी जास्केलाइन, गुरु सोमसुंदरम, जी.एम. कुमार, मुथुकुमार, श्रीकुमार, मीनाक्षी गोविंदराजन, कथिर, आशिक हुसैन, सरजानो खालिद और अर्चना रविचंद्रन शामिल हैं. फिल्म का म्यूजिक सम सी.एस. ने तैयार किया है.

यह भी पढ़ें: आमिर खान ने धुरंधर 2 का 14 दिन बाद किया रिव्यू, बताया कैसी लगी 250 करोड़ की फिल्म, कहा- 'पूरी धुरंधर...'

डिमॉन्टे कॉलोनी: बजट और कलेक्शन

फ्रैंचाइजी की शुरुआत डिमॉन्टे कॉलोनी (2015) से हुई, जिसका बजट मात्र 2 करोड़ रुपये था और इसने दुनिया भर में लगभग 17 करोड़ की कमाई की. यह कम बजट वाली हॉरर फिल्म के लिए बड़ी सफलता थी.

डिमॉन्टे कॉलोनी 2: बजट और कलेक्शन

दूसरी फिल्म डिमॉन्टे कॉलोनी 2 (2024) का बजट 15-20 करोड़ के बीच था. इसने दुनियाभर में 85 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की और अरुलनिधि की सबसे बड़ी हिट बन गई. तमिल सिनेमा में यह 2024 की सबसे सफल हॉरर फिल्मों में से एक साबित हुई.

'डिमॉन्टे कॉलोनी 3' फ्रेंचाइजी की तीसरी और अंतिम कड़ी है, जिसे आर. अजय ज्ञानमुथु ने लिखा और निर्देशित किया है. अब देखना यह है कि ये फिल्म भी बाकी की तरह कामयाबी हासिल कर पाएगी या नहीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Demonte Colony 3, Demonte Colony 3 Release Date, Horror Movie
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com