विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2018

Padmaavat Box Office Collection के लिए बोलीं दीपिका, कहा- 'धमाल मचाने वाली है फिल्म क्योंकि...'

एक्ट्रेस दीपिका पदुकोण की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पद्मावत’ आखिरकार गुरुवार को रिलीज हो गयी है और उनका मानना है कि यह बॉक्स आफिस पर धमाल मचाएगी.

Padmaavat Box Office Collection के लिए बोलीं दीपिका, कहा- 'धमाल मचाने वाली है फिल्म क्योंकि...'
  • दीपिका पादुकोण ने किया दावा
  • फिल्म को मिलेगी जबरदस्त सफलता
  • गुरुवार को रिलीज हुई फिल्म
नई दिल्ली: एक्ट्रेस दीपिका पदुकोण की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पद्मावत’ आखिरकार गुरुवार को रिलीज हो गयी है और उनका मानना है कि यह बॉक्स आफिस पर धमाल मचाएगी. ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित संजय लीला की फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही दीपिका फिल्म को मिली प्रतिक्रिया से अभिभूत हैं. 23 जनवरी को दिल्ली और मुंबई में पत्रकारों को यह फिल्म दिखायी गयी थी.

उन्होंने मीडिया से कहा, मैं इस समय बहुत ही अभिभूत और भावुक हूं. मुझे लगता है कि इस फिल्म ने बहुम कुछ झेला है. आखिरकार यह फिल्म प्रदर्शित हो रही है और फिल्म, मेरे अभिनय को लेकर जिस तरह की प्रतिक्रिया मिल रही है, उससे मैं अभिभूत हूं. अभिनेत्री यहां पर हिन्दुस्तान टाइम्स इंडिया मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड कार्यक्रम में बोल रही थी. ‘पद्मावत’ फिल्म में शाहिद कपूर और रणवीर सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

'पद्मावत' को लेकर शाहिद कपूर का आया बयान, कहा 'शुरू से कह रहा हूं कि...'

पिछले साल राजस्थान में फिल्म की शूटिंग के दौरान करणी सेना वालों के हंगामे के साथ ही फिल्म विवादों में घिर गयी थी. पहले यह फिल्म एक दिसंबर को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होने वाली थी. हालांकि, सेंसर बोर्ड से मंजूरी नहीं मिलने के कारण वॉयकॉम 18 और भंसाली प्रोडक्शन के निर्माताओं ने रिलीज की तारीख आगे बढ़ा दी. सेंसर बोर्ड ने फिल्म का नाम ‘पद्मावती’ से बदल कर ‘पद्मावत’ करने सहित फिल्म में कुल पांच बदलाव करने का सुझाव दिया था. यह फिल्म 16 वीं शताब्दी के कवि मलिक मुहम्मद जायसी के महाकाव्य ‘पद्मावत’ पर आधारित है.

VIDEO:

(इनपुट भाषा से) 

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Padukone, Padmaavat, Padmaavat Box Office Collection, Padmaavat Box Office Collection Day 1, Box Office Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com