एक्टर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी बच्ची दुआ पादुकोण सिंह के स्वागत के बाद पहली बार एयर कंडीशनर के नए कमर्शियल में साथ काम किया. रविवार को इंस्टाग्राम पर ब्रांड ने दीपिका और रणवीर सिंह का एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में रणवीर ने बताया कि कैसे उनकी पार्टी में मेहमान दीपिका के खाने या कहानियों का नहीं बल्कि उनके एयर कंडीशनर का मजा ले रहे थे. जब दीपिका उन पर गुस्सा होती हैं तो वह एक प्यारी सी लाइन से उनका दिल जीत लेते हैं. इसके बाद दीपिका उन्हें किस करती हैं. वीडियो पर रिएक्शन देते हुए एक शख्स ने लिखा, "यह मेरे पसंदीदा ऐड्स में से सबसे बेहतरीन है."
फैंस को यह जोड़ी बेहद पसंद आई
एक फैन ने कहा, "आज मैंने जो सबसे प्यारी चीज देखी है, हालांकि मैं अपने पॉपकॉर्न लाना भूल गया." एक कमेंट में लिखा था, "दीपवीर साथ में बहुत खूबसूरत लग रहे हैं." एक कमेंट में लिखा था, "मैम, आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं." एक इंस्टाग्राम यूजर ने कहा, "सबसे प्यारी जोड़ी. आखिर में जिस तरह से वह उन्हें किस करती हैं, वह बहुत बढ़िया है." "हम आप दोनों को बड़े पर्दे पर साथ देखना मिस करते हैं!" एक फैन ने कहा. एक कमेंट में लिखा था, “बहुत प्यारी जोड़ी. भगवान भला करे.”
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दीपिका के परिवार के बारे में
दीपिका और रणवीर ने 8 सितंबर, 2024 को अपनी बेटी का स्वागत किया. इस जोड़े ने 2018 में शादी की. दीपिका और रणवीर ने पिछली दिवाली पर अपनी बेटी को दुनिया के सामने पेश किया, उसका नाम 'दुआ पादुकोण सिंह' बताया. कपल ने लिखा, “दुआ: जिसका मतलबल है प्रार्थना. क्योंकि वह हमारी प्रार्थनाओं का जवाब है. हमारे दिल प्यार और कृतज्ञता से भरे हैं.”
दीपिका की हालिया फिल्म के बारे में
फैन्स ने दीपिका और रणवीर को आखिरी बार रोहित शेट्टी की कॉप ड्रामा सिंघम अगेन में देखा था. फिल्म में दीपिका ने शक्ति शेट्टी उर्फ लेडी सिंघम का किरदार निभाया थी. जबकि रणवीर ने अपनी पिछली फिल्म से सिम्बा की डबल रोल किया था. इस फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ भी थे. दीपिका ने अभी तक अपने अगले प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट नहीं की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं