भारतीय सिनेमा की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार जया प्रदा की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. तेलुगु, हिंदी और तमिल सिनेमा में अपनी अदाकारी और खूबसूरती से लाखों दिलों पर राज करने वाली जया प्रदा ने महज 12 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी. उनकी पहली फिल्म भूमि कोसम (1974) में एक तीन मिनट के डांस के लिए उन्हें सिर्फ 10 रुपये मिले थे. यह मौका उन्हें तब मिला जब स्कूल के वार्षिक समारोह में उनके डांस को देखकर एक निर्देशक ने उन्हें फिल्म में रोल दिया. शुरू में हिचकिचाहट के बावजूद परिवार के प्रोत्साहन से उन्होंने यह कदम उठाया, और यहीं से उनका सितारा चमक उठा.
जया प्रदा यूं बनी सुपरस्टार
1976 तक जया प्रदा साउथ सिनेमा की सुपरस्टार बन चुकी थीं. बॉलीवुड में उनकी एंट्री सरगम फिल्म से हुई, जिसने उन्हें हिंदी सिनेमा में भी स्थापित कर दिया. इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर नॉमिनेशन मिला, हालांकि हिंदी न बोल पाने के कारण वह अपनी सफलता को पूरी तरह भुना नहीं सकीं. फिर भी, उन्होंने अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, ऋषि कपूर और जितेंद्र जैसे दिग्गजों के साथ कई हिट फिल्में दीं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जया प्रदा ने की 8 भाषाओं में 300 फिल्में
मशहूर निर्देशक सत्यजीत रे ने जया प्रदा की खूबसूरती की तारीफ में कहा था कि उनका चेहरा भारतीय सिनेमा का सबसे सुंदर चेहरा है. यही नहीं जया प्रदा ने 2005 तक, अपने 30 साल के फिल्मी करियर में लगभग 300 फिल्मों में अभिनय किया है. उन्होंने आठ भाषाओं की फिल्मों में काम किया है, जिसमें तेलुगु (उनकी मातृभाषा), तमिल, मलयालम, कन्नड़, हिंदी, बंगाली, पंजाबी और मराठी शामिल हैं.
जया प्रदा की पर्सनल लाइफ
जया प्रदा की निजी जिंदगी उतनी चमकदार नहीं रही. 1985 में, जब वह सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस थीं, तब उनकी मुलाकात निर्माता श्रीकांत नाहटा से हुई. दोस्ती प्यार में बदली, लेकिन श्रीकांत पहले से शादीशुदा और तीन बच्चों के पिता थे. 1986 में जया प्रदा ने उनसे शादी की, पर यह रिश्ता विवादों में घिर गया. श्रीकांत ने अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया था. फिर जया के साथ उनका रिश्ता खराब हो गया और दोनों अलग हो गए. जया प्रदा ने राजनीति में भी किस्मत आजमाई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं