Year Ender 2020: यूट्यूब ने 2020 के टॉप ट्रेंडिंग वीडियोज (YouTube Top Trending Videos 2020) की लिस्ट जारी कर दी है. यूट्यूब की इस लिस्ट में उन वीडियो को शामिल किया गया है जिन्होंने 2020 में धूम मचाकर रख दी थी. लेकिन इस फेहरिस्त में ध्यान खींचने वाला वीडियो छोटू दादा है. छोटू दादा (Chotu Dada) का यूट्यूब पर ऐसा जलवा छाया कि उनका वीडियो लोकप्रियता के मामले में दूसरी पायदान पर पहुंच गया. छोटू दादा का कॉमेडी वीडियो 'छोटू दादा ट्रैक्टर वाला (Chotu Dada Tractor Wala)' यूट्यूब की टॉप ट्रेंडिंग वीडियोज की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहा.
'छोटू दादा ट्रैक्टर वाला (Chotu Dada Tractor Wala)' के वीडियो को अभी तक 21 करोड़ और 74 लाख बार देखा जा चुका है. इस तरह यह वीडियो दूसरे नंबर पर है, और इस कॉमेडी वीडियो की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. छोटू दादा यूट्यूब का बड़ा नाम हैं, और उनकी फैन फॉलोइंग भी कमाल की है. लेकिन इन फेहरिस्त में पहले नंबर पर कैरी मिनाती का वीडियो 'यूट्यूब वर्सेज टिकटॉकः द ऐंड' है.
वहीं अगर दसवें नंबर के वीडियो की बात करें तो इसमें टीवी के कॉमेडी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)' का नाम आता है. यह वीडियो वैलेंटाइंस डे स्पेशल का है जिसमें टप्पू सोनू को प्रपोज करता है. इस वीडियो को पांच करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
-
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं