विज्ञापन

सलमान खान लेट लतीफ हैं? सेट पर जूनियर्स के साथ कैसा होता है बर्ताव, मातृभूमि एक्ट्रेस ने बताया कैसे बिहेव करते हैं दबंग खान

चित्रांगदा सिंह ने कम फिल्मों के बावजूद बॉलीवुड में अपनी अलग जगह बनाई है. ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ से शुरुआत कर उन्होंने हर किरदार में गहराई दिखाई. एक्टिंग, खूबसूरती और समझदारी से चुनी फिल्मों के दम पर आज भी वो इंडस्ट्री में एक खास पहचान रखती हैं.

सलमान खान लेट लतीफ हैं? सेट पर जूनियर्स के साथ कैसा होता है बर्ताव, मातृभूमि एक्ट्रेस ने बताया कैसे बिहेव करते हैं दबंग खान
सलमान को लेकर क्या बोलीं चित्रांगदा सिंह
Social Media
नई दिल्ली:

NTDV YUVA 2026 कार्यक्रम में शामिल होने आई चित्रांगदा सिंह ने पहली बार सलमान खान के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया. चित्रांगदा जल्द सलमान खान के साथ मातृभूमि में नजर आने वाली हैं. चित्रांगदा ने बताया कि फिल्म शुरू होने से पहले मुझे कई टिप्स दिए गए थे कि सलमान के साथ काम करना है अगर डिले भी होता है तो रेडी रहना, उनके प्रोफेशनलिज्म को लेकर काफी गलतफहमियां थीं लेकिन जब मैं सलमान के साथ काम करने के लिए सेट पर पहुंची तो सब कुछ अलग ही देखा. एक्ट्रेस ने कहा, सलमान एक ऐसे इंसान हैं जिन तक आप बहुत ही आसान से पहुंच सकते हैं, बात कर सकते हैं. सलमान का ध्यान सेट पर मौजूद उस इंसान पर भी रहता है जो किसी के खयाल में ना हो. स्पॉट हो या थर्ड एडी, फोर्थ एडी हर किसी के खाने और ब्रेक का ध्यान सलमान को रहता है. 

कौन हैं चित्रांगदा सिंह

चित्रांगदा सिंह बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से हैं, जिन्होंने कम लेकिन दमदार काम करके अपनी अलग पहचान बनाई है. उनकी स्क्रीन प्रेजेंस, सादगी भरी खूबसूरती और नेचुरल एक्टिंग उन्हें भीड़ से अलग करती है. ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी' से शुरुआत करने वाली चित्रांगदा ने समय समय पर ऐसे किरदार चुने. जो सिर्फ ग्लैमर तक सीमित नहीं थे. फिल्मों के साथ साथ उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर भी अपनी अलग पहचान बनाई है. लंबे गैप और उतार चढ़ाव के बावजूद उनका करियर आज भी एक निश्चित रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. जो जाहिर करता है कि वो जल्दबाजी में नहीं बल्कि सोच समझ कर और अपनी इमेज के मुताबिक काम चुन रही हैं.  

कम फिल्में, लेकिन मजबूत छाप

चित्रांगदा सिंह ने 2005 में सुधीर मिश्रा की फिल्म हजारों ख्वाहिशें ऐसी से बॉलीवुड में कदम रखा. इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को क्रिटिक्स ने खूब सराहा और उन्हें एक गंभीर अभिनेत्री के रूप में पहचान मिली. इसके बाद उन्होंने ये साली जिंदगी, देसी बॉयज, इनकार और आई, मी और मैं जैसी फिल्मों में काम किया. हालांकि उनका करियर लगातार नहीं चला और बीच बीच में उन्होंने ब्रेक भी लिया. लेकिन हर बार वापसी करते हुए उन्होंने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. बाजार, बॉब बिस्वास और गैसलाइट जैसी फिल्मों में उनके किरदारों ने फिर साबित किया कि वो सिर्फ ग्लैमरस डॉल बनने फिल्मी दुनिया में नहीं आई हैं. बल्कि अपनी एक्टिंग से ताउम्र याद किया जाना पसंद करती हैं. OTT प्लेटफॉर्म पर मॉडर्न लव मुंबई और खाकी: द बंगाल चैप्टर जैसी सीरीज में भी उन्होंने अपनी एक्टिंग का दम दिखाया.

ऐसी रही पर्सनल लाइफ

30 अगस्त 1976 को जन्मी चित्रांगदा का ताल्लुक एक आर्मी परिवार से है. उनके पिता कर्नल निरंजन सिंह थे. उनकी ट्रांसफरेबल जॉब की वजह से उनका बचपन अलग-अलग शहरों में बीता. उन्होंने दिल्ली के लेडी इरविन कॉलेज से पढ़ाई की और फिर मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की. चित्रांगदा ने 2001 में गोल्फर ज्योति रंधावा से शादी की थी. लेकिन 2015 में दोनों का तलाक हो गया. उनका एक बेटा है जोरावर. जिसकी कस्टडी उनके पास है.

एक्ट्रेस के अलावा उन्होंने 2018 में फिल्म सूरमा से प्रोडक्शन में कदम रखा. अपनी खूबसूरती और स्क्रीन प्रेजेंस के चलते उनकी तुलना अक्सर स्मिता पाटिल से की जाती रही है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chitrangada Singh, Chitrangada Singh Biography, Chitrangada Singh Instagram, Chitrangada Singh Photos, Chitrangada Singh Movies, Chitrangada Singh Salman Khan Movie, Chitrangada Singh News, Chitrangada Singh Age, Salman Khan, Maatrubhumi: May War Rest In Peace, Maatrubhumi Movie, Maatrubhumi Cast, Maatrubhumi Salman Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com