चंद्रयान-3 का होगा लाइव प्रसारण, यहां देख सकेंगे चंद्रयान 3 की लैंडिंग

चंद्रयान-3 इतिहास रचने के बेहद करीब है. 23 अगस्त को यह चंद्रमा की सहत पर लैंड कर सकता है. ऐसे में चंद्रयान-3 के इस ऐतिहासिक पर को अपने दर्शकों को दिखाने के लिए नेशनल ज्योग्राफिक चैनल और डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने बड़ा फैसला लिया है.

चंद्रयान-3 का होगा लाइव प्रसारण, यहां देख सकेंगे चंद्रयान 3 की लैंडिंग

चंद्रयान-3 का होगा लाइव प्रसारण

नई दिल्ली:

चंद्रयान-3 इतिहास रचने के बेहद करीब है. 23 अगस्त को यह चंद्रमा की सहत पर लैंड कर सकता है. ऐसे में चंद्रयान-3 के इस ऐतिहासिक पर को अपने दर्शकों को दिखाने के लिए नेशनल ज्योग्राफिक चैनल और डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने बड़ा फैसला लिया है. इन दोनों जगहों पर चंद्रयान-3 #countdowntohistory का लाइव प्रसारण किया जाएगा. जो 23 अगस्त, 2023 को शाम 4 बजे शुरू होगा, यानी, चंद्रमा की सतह पर विक्रम के लैंड होने से कुछ घंटे पहले, जो भारतीय समयानुसार शाम करीब 5:45 बजे होने वाला है. इस दौरान प्रमुख अंतरिक्ष विशेषज्ञों के साथ होस्ट किया जाने वाला यह शो दर्शकों को टाइम और स्पेस के माध्यम से एक मनोरम यात्रा पर ले जाएगा.

यह लाइव शो भारत के लिए चंद्रयान मिशन के महत्व और उसके भविष्य के बारे में अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, राकेश शर्मा और इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ जैसी प्रतिष्ठित हस्तियों से विशेष जानकारी हासिल करके दर्शकों तक पहुंचाएगा. इस लाइव शो में शामिल होकर डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सेंटर के सीईओ और को-फाउंडर सृजन पाल सिंह; इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के पूर्व कमांडर क्रिस हेडफील्ड और नासा के वॉयजर इंटरस्टेलर मैसेज की क्रिएटिव डायरेक्टर और एमी विजेता लेखिका एन ड्रूयान चंद्रमा की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए अंतिम काउंटडाउन के साक्षी बनेंगे, जब भारत नया इतिहास रच रहा होगा. भविष्य के एआर वीआर ग्राफिक्स और रोचक तथ्य के साथ यह शो इस मिशन के पीछे की रॉकेट साइंस और तकनीक की मूल बातें समझाएगा. इस शो में विक्रम साराभाई और उनकी थुम्बा की खोज, इसरो के दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता के रूप में सतीश धवन पर जानकारीपूर्ण लघु फिल्में भी दिखाई जाएंगी और डॉ. कलाम पर एक प्रेरक एवी भी प्रस्तुत की जाएगी.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

2019 में नेशनल ज्योग्राफिक पर ही चंद्रयान-2 के लाइव टेलीकास्ट ने लाखों लोगों को उस ऐतिहासिक घटना का साक्षी बनने का अवसर प्रदान किया था और पूरा देश इस उम्मीद में एकजुट हो गया था कि भारत चंद्रमा पर सफल लैंडिंग करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा. पहले चंद्रयान मिशन के 15 साल बाद अब भारत एक बार फिर चंद्रयान-3 के साथ चंद्रमा की सतह के दक्षिणी ध्रुव पर एक रोमांचक लाइव लैंडिंग के लिए तैयार हो रहा है. नेशनल ज्योग्राफिक चैनल और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होने जा रहा यह लाइव प्रसारण सजग दर्शकों के एक बड़े वर्ग तक पहुंचेगा, जो भारत के द्वारा इस बार चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए चीयर कर रहे होंगे. इसके अतिरिक्त, नेशनल ज्योग्राफिक ने चंद्रयान 3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग की कामना करने और इसरो के प्रतिभाशाली दिमागों को सलाम करने के लिए एक विशेष गान जारी किया है.