कपिल शर्मा और चंदन प्रभाकर.
- चंदन प्रभाकर फिर दिखेंगे कपिल शर्मा शो में
- चंदन ने कहा, 'कपड़ा गीता होता है तो सूखने में समय लगता है'
- हाल ही में एक बेटी के पिता बने हैं चंदन प्रभाकर
नई दिल्ली:
पिछले कुछ समय से विवादों से घिरे और अपने ही शो पर अकेले पड़ चुके कपिल शर्मा के लिए खुशी की खबर है. कपिल शर्मा के बिछड़े हुए साथी और जिगरी दोस्त चंदन प्रभाकर आखिरकार कपिल शर्मा के शो पर वापिस आ गए हैं. चंदन ने कपिल शर्मा के शो की शूटिंग की शुरू कर दी है. ऑस्ट्रेलिया से लौटते वक्त हुए झगड़े के बाद से ही कपिल शर्मा के सभी साथियों ने उनका साथ छोड़ दिया. मार्च में हुए इस झगड़े के बाद से ही सुनील ग्रोवर, अली असगर, सुगंधा मिश्रा और चंदन प्रभाकर इस शो पर नजर नहीं आए हैं, लेकिन आखिरकार चंदन इस शो पर वापिस आ रहे हैं. चंदन ने सोनी चैनल के ऑफिशल फेसबुक अकाउंट से लाइव चैट कर लोगों को इस बात की जानकारी दी. चंदन ने इस दौरान कपिल से हुए झगड़े पर भी बात की.
चंदन प्रभाकर ने शो से अलग होने की बात पर कहा कि उन्हें कुछ समय के लिए ब्रेक की जरुरत थी. उन्होंने कहा, 'जब कपड़े पर पानी पड़ जाता है तो सूखने में कुछ समय लगता है.' चंदन ने कपिल शर्मा शो से दोबारा जुड़ने की वजह का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, 'हर एक्शन की समान और विपरीत दिशा में प्रतिक्रिया होती है. हम सभी परिवार की तरह हैं. मैंने अपना आधा जीवन कपिल के साथ काम करते हुए गुजारा है. अगर मैं इस बात को एक बड़ा मुद्दा बनाकर पेश करता और कहता कि मुझे जिंदगी में कपिल के साथ काम नहीं करना है तो यह ठीक नहीं होता. अगर मैंने उस समय कपिल के खिलाफ प्रतिक्रिया दी तो सही है. लेकिन मैं इस बात को जीवन भर नहीं खींच सकता. एक परिवार में दो भाईयों का झगड़ा होता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं होता कि वे हमेशा के लिए एक-दूसरे को छोड़ देते हैं.'
बता दें कि चंदन प्रभाकर कपिल के कॉलेज के दिनों से उनके साथ हैं और काफी अच्छे दोस्त हैं. चंदन ने यह भी बताया कि उनके शो छोड़ने के बाद कपिल शर्मा ने उनसे कई बार संपर्क किया. उन्होंने कहा, 'कपिल ने मुझे कई बार शो पर बुलाया. वह अपनी पत्नी के साथ मेरे घर पर भी आए. उन्होंने मेरी नन्हीं बेटी को देखा और मेरे परिवार वालों से भी मिले. ऐसे में मुझे इस बात का एहसास हुआ कि मुझे जीवन भर इस विवाद को लेकर नहीं ढ़ोना चाहिए.' चंदन प्रभाकर हाल ही में एक बेटी के पिता बने हैं.
बता दें कि जहां चंदन कपिल के शो में लौट आए हैं, तो वहीं कपिल से अलग हो चुके सुनील ग्रोवर, अली असगर और सुगंधा मिश्रा, कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी के साथ मिलकर एक नया कॉमेडी शो 'कॉमेडी कंपनी' लेकर आ रहे हैं.

This is the best frame of my life...thank you God. pic.twitter.com/SrjOPc4ILt
— Chandan Prabhakar (@haanjichandan) June 14, 2017
बता दें कि जहां चंदन कपिल के शो में लौट आए हैं, तो वहीं कपिल से अलग हो चुके सुनील ग्रोवर, अली असगर और सुगंधा मिश्रा, कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी के साथ मिलकर एक नया कॉमेडी शो 'कॉमेडी कंपनी' लेकर आ रहे हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Chandan Prabhakar, The Kapil Sharma Show, Kapil Sharma, Kapil Sharma Controversy, Chandan Prabhakar Become Father