अयोध्या में राम मंदिर के भव्य अभिषेक समारोह के लिए वहां आमंत्रित किए गए फिल्मी स्टार्स और बॉलीवुड हस्तियां सोमवार (22 जनवरी) को अयोध्या पहुंचना शुरू हो गई हैं. अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, रणदीप हुड्डा और अयोध्या के लिए फ्लाइट से पहले मुंबई और चेन्नई एयरपोर्ट पर देखे गए.
राम चरण और चिरंजीवी
राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए कुछ इस अंदाज में निकले चिरंजीवी और राम चरण. ट्रेडिशनल लुक ने किया इंप्रेस.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
#WATCH | Telangana | Telegu superstars Chiranjeevi and Ram Charan board a flight to Ayodhya from Hyderabad.
— ANI (@ANI) January 22, 2024
Ayodhya Ram Temple pranpratishtha ceremony is taking place today. pic.twitter.com/KzWSVFsQIJ
सचिन तेंदुलकर
क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे और खुशी से पैपराजी की तरफ हाथ हिलाते भी नजर आए. वह उन वीआईपी में शामिल हैं जिन्हें अयोध्या में इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए आमंत्रित किया गया था.
#WATCH | Cricket legend Sachin Tendulkar leaves from Mumbai for Ayodhya in Uttar Pradesh ahead of the pranpratishtha ceremony at the Ram Temple. pic.twitter.com/fGUFFrfGGa
— ANI (@ANI) January 22, 2024
अमिताभ बच्चन
सफेद कुर्ता-पायजामा पहने मेगास्टार अमिताभ बच्चन को 22 जनवरी की सुबह मुंबई एयरपोर्ट के बाहर देखा गया.
रजनीकांत और धनुष
भव्य उद्घाटन से एक दिन पहले साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और धनुष अयोध्या के लिए रवाना हुए. जब अभिनेता अयोध्या की उड़ान के लिए चेन्नई एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उनके फैन्स का हुजूम उमड़ पड़ा.
अनुपम खेर और रणदीप हुड्डा
हाल में शादी कर एक हुए रणदीप हुडा और लिन लैशराम ने अयोध्या के लिए उड़ान भरने से पहले एयरपोर्ट के बाहर मीडिया से बात की. रणदीप ने पैपराजी के साथ "जय श्री राम" के नारे भी लगाए. उद्घाटन के बारे में पूछे जाने पर हुड्डा ने कहा, "यह भारत के लिए एक बड़ा दिन है."
'कश्मीर फाइल्स' के एक्टर अनुपम खेर 21 जनवरी को अयोध्या पहुंच गए थे. एक्टर ने फ्लाइट के अंदर हाथ में भगवा राम ध्वज लिए हुए अपना एक वीडियो भी बनाया. अनुपम ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा, "मैं सभी राम भक्तों के साथ अयोध्या पहुंच गया हूं. फ्लाइट में बहुत भक्ति का माहौल था. हम धन्य हैं. हमारा देश धन्य है! जय श्री राम!"
विक्की-कैटरीना और रणबीर-आलिया
बॉलीवुड कपल रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, विक्की कौशल-कैटरीना कैफ और एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित को पति श्रीराम नेने के साथ अयोध्या के लिए निकलते देखा गया. साड़ी पहने माधुरी बेहद खूबसूरत लग रही थीं. कुर्ता पायजामा में श्रीराम नेने बहुत हैंडसम लग रहे थे. दोनों ने हाथ जोड़कर पैपराजी को पोज दिए.
कंगना रनौत
'क्वीन' एक्ट्रेस कंगना रनौत रविवार 21 जनवरी को अयोध्या पहुंचीं और उन्होंने अयोध्या के एक मंदिर में सफाई अभियान में हिस्सा लिया. लाल और सुनहरे रंग की रेशमी साड़ी पहने कंगना को हनुमान गढ़ी मंदिर में झाड़ू लगाते देखा गया. "अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया है. कई जगहों पर भजन और यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. ऐसा लग रहा है जैसे हम 'देव लोक' में पहुंच गए हैं... जो लोग आना नहीं चाहते उनके बारे में हम कुछ नहीं कह सकते...सच में ऐसा लग रहा है."
जैकी श्रॉफ: जैकी श्रॉफ को भी अयोध्या के लिए निकलते हुए देखा गया. जैकी श्रॉफ सफेद कुर्ता पायजामा पहने और गले में एक भगवा मफलर डाले दिखे, जैकी श्रॉफ के हाथ में एक पौधा भी था. ऐसा लगा जैसे वो राम लला के लिए तोहफा लेकर पहुंच रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं