विज्ञापन
This Article is From Nov 18, 2022

दुल्हन का हैरान कर देने वाला वीडियो आया सामने, अपनी ही शादी में बेचने लगी कबाड़

Dulhan Ka Video: सोशल मीडिया पर दुल्हन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन ने कुछ ऐसा किया कि लोगों को हैरानी होने के साथ ही हंसी भी छुट गई. इस अनोखी दुल्हन ने मेहमानों के सामने गली गली घुम कर सामान बेचने वालों की नकल की.

दुल्हन का हैरान कर देने वाला वीडियो आया सामने, अपनी ही शादी में बेचने लगी कबाड़
Dulhan Video: देखें दुल्हन का हैरतअंगेज वीडियो
नई दिल्ली:

पहले की शादियों में दुल्हन अपनी शादी पर चुपचाप सी डॉल की तरह दिखती थी. शादी में आए अन्य लोग एंजॉय करते थे, लेकिन दुल्हन खामोशी से रश्में निभाती थी. हालांकि अब शादियों का ट्रेंड बदला है और दुल्हन भी अपनी शादी पर मेहमानों और परिवार के साथ खूब एंजॉय करती दिखती है. पिछले कुछ सालों में शादियों में ऐसे कई तरह के बदलाव देखने को मिले हैं. अब न सिर्फ शहर बल्कि गांव-कस्बे की दुल्हन भी इस मौके पर खूब एंजॉय करती नजर आती हैं.

अब कि दुल्हनें कैमरे को देख कर पोज देती नजर आती हैं और अपनी शादी पर अच्छी फोटो के लिए फोटोशूट से लेकर कई तरह की चीजें प्लान करती हैं. ऐसे तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसे देखकर कभी लोग हैरान होते हैं तो कभी उनकी हंसी छुट जाती है.

सोशल मीडिया पर ऐसी ही दुल्हन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन ने कुछ ऐसा किया कि लोगों को हैरानी होने के साथ ही हंसी भी छुट गई. जीहां इस अनोखी दुल्हन ने मेहमानों के सामने गली गली घुम कर सामान बेचने वालों की नकल की. दुल्हन ने मेहमानो के सामने बोला, शाल ले लो, कुर्ता ले लो, पजामी ले लो, सलवार ले लो... सौ रुपए सौ रुपए. जैसे ही दुल्हन ऐसा बोला मेहमान हैरान रह गए क्योंकि यह आवाज बिल्कुल वैसी ही लग रही थी.

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग खूब हंस रहे हैं. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को adult_seens ने शेयर किया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bride, Bride Groom Funny Video, Bride Groom Cute Video, Wedding Video 2022, Wedding Video Goes Viral, Wedding Video Viral, SHADI KA VIDEO, Vidai Ka Video, शादी का वीडियो वायरल, विदाई का वीडियो, Wedding Videos, Bride And Groom, Bride Video Viral, Dulhan Ka Video, Dulhan Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com