विज्ञापन
This Article is From May 26, 2022

स्टेज पर दूल्हे को धक्का देकर दुल्हन टेडी बियर को बैठा कर करने लगी हग, वीडियो में देखिए दुल्हे का रिएक्शन

एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा स्टेज पर दुल्हन का इंतजार कर रहा है, तभी स्टेज पर सजी संवरी दुल्हन के जोड़े में दुल्हन की एंट्री होती है. स्टेज पर पहुंचते ही दुल्हन दूल्हे को धक्का देने लगती है.

स्टेज पर दूल्हे को धक्का देकर दुल्हन टेडी बियर को बैठा कर करने लगी हग, वीडियो में देखिए दुल्हे का रिएक्शन
दुल्हन ने दूल्हे को स्टेज पर दिया धक्का
नई दिल्ली:

किसी भी शादी में आपने दूल्हा और दुल्हन को एक दूसरे के लिए प्यार लुटाते हुए तो खूब देख होगा, लेकिन एक ऐसी दुल्हन भी है, जिसे अपने दूल्हे से ज्यादा प्यार टेडी बियर से है.  एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हा स्टेज पर दुल्हन का इंतजार कर रहा है, तभी स्टेज पर सजी संवरी दुल्हन के जोड़े में दुल्हन की  एंट्री होती है.  स्टेज पर पहुंचते ही वह दूल्हे को धक्का देने लगती है. दूल्हा साइड हो जाता है, दुल्हन के हाथ में बड़ा सा  रेड कलर का टेडी बियर है वह अपने बगल में टेडी बियर को बैठा कर हग औऱ किस करने लगती है. दूल्हा बेचारा बगल में खड़ा नजारा देख रहा है. 

उसके इस हरकत से वहां मौजूद बारातियों को थोड़ी देर लिए कुछ भी समझ नहीं आता, लेकिन फोटो ग्राफर्स इस दुल्हन के फोटो और वीडियो लेने लगते हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स इस वीडियो को काफी एंजॉय कर रहे हैं. इस वीडियो को वेडिंग अनऑफिशियल नाम के पेज से शेयर किया गया है. इस वीडियो को कैप्शन दिया गया है, जब दूल्हन को दूल्हे से ज्यादा टेडी बियर से प्यार हो. 

वीडियो पर यूजर्स ने काफी सारे कमेंट्स भी किए हैं. एक यूजर ने लिखा है, लगता है दुल्हन अब दूल्हे को छोड़कर टेडी बियर से ही शादी करेगी. एक दूसरे यूजर ने लिखा है, हाय रे दूल्हे की किस्मत. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है अनोखी दुल्हन. एक और यूजर ने लिखा है, क्या करेगा अब दूल्हा, जबकि कई यूजर्स ने  लाफिंग इमोजी शेयर किए हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bride Groom, Bride Groom Angry Video, Bride Groom Dance, Bride Groom Dance Funny Video, Bride Groom Dance Video, Bride Groom Dancing Video, Bride Groom Viral Video, Wedding Video, Wedding Video Goes Viral, Wedding Video Groom Crying During Vidai Funny Video Goes Viral, Wedding Video Shoot, Wedding Video Viral, Indian Wedding Attires, Indian Wedding Dance Video, Indian Wedding Fight, Indian Wedding Fight Video, Indian Wedding Funny Dance, Indian Wedding Funny Dance Video, Indian Wedding Funny Dance Video Viral, Indian Wedding
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com