विज्ञापन
This Article is From May 08, 2020

अरब के लोगों ने इस अंदाज में गाया 'बोल राधा बोल', Video शेयर कर बॉलीवुड डायरेक्टर बोले- Wow

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर ओनिर (Onir) ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अरब के कुछ लोग 'बोल राधा बोल' गाते नजर आ रहे हैं.

अरब के लोगों ने इस अंदाज में गाया 'बोल राधा बोल', Video शेयर कर बॉलीवुड डायरेक्टर बोले- Wow
ओनिर (Onir) ने शेयर किया 'बोल राधा बोल' का अरेबिक वर्जन
  • अरब के लोगों ने गाया बोल राधा बोल का अरेबिक वर्जन
  • बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर ने शेयर किया वीडियो
  • ओनिर ने वीडियो शेयर करते हुए कहा 'Wow'
नई दिल्ली:

लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड कलाकार सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और किसी न किसी तरीके से अकसर फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं. हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर ओनिर (Onir) ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अरब के कुछ लोग 'बोल राधा बोल' गाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए ओनिर ने लोगों को सलाह दी कि नकारात्मकता से दूर रहें. ओनिर द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

ओनिर (Onir) द्वारा शेयर किये गए वीडियो में अरेबिक लोग 'बोल राधा बोल' की शुरुआत पहले तो हिंदी में करते हैं, इसके बाद वह इसे अरेबिक वर्जन में गाना शुरू कर देते हैं. 'बोल राधा बोल' के इस अरेबिक वर्जन को 87 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं, बॉलीवुड डायरेक्टर ने वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, "जबरदस्त, गुड नाइट पीपल, कुछ ऐसा जो आपके चेहरे पर मुस्कान ला सके और सोने से पहले नकारात्मकता से दूर रहें." बता दें कि बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर अपने बेबाक विचारों के लिए खूब जाने जाते हैं. वह अकसर समसामयिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय पेश करते हैं.

इससे पहले ओनिर (Onir) ने जम्मू कश्मीर (Jammu And Kashmir) में आतंकियों के साथ पकड़े गए दविंदर सिंह (Davinder Singh) को लेकर ट्वीट किया था. अपने ट्वीट में उन्होंने फिल्म निर्माता हंसल मेहता के ट्वीट का जवाब दिया था, जिसमें उन्होंने पूछा था कि दविंदर सिंह कहां है. इस बात पर जवाब देते हुए ओनिर ने लिखा, "महामारी का प्रयोग केवल विद्यार्थी को अरेस्ट करने के लिए और उनकी आवाज को दबाने के लिए ही नहीं, बल्कि लोगों के दिमाग से कुछ प्रश्नों को मिटाने के लिए भी किया जा रहा है. और हां, दविंदर सिंह कहां है?"
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Onir, Onir Tweet, Bollywood Director Onir, Onir Shares Arabic Version Of Bol Radha Bol
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com