- बॉलीवुड डायरेक्टर का मोदी सरकार पर हमला
- सीएए को लेकर किया ट्वीट
- उनका ट्वीट हो रहा है वायरल
बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Government) को 'अहंकारी' और 'अनपढ़' करार दिया. पिछले साल 11 दिसंबर को भारतीय संसद द्वारा नागरिकता संशोधन कानून 2019 (CAA) के पारित किए जाने के बाद से ही कश्यप मोदी सरकार (Modi Government) पर हमलावर हैं. अपने हाल के ट्विटर पोस्ट में उन्होंने कहा, "सीएए/सीएबी कहीं नहीं जाने वाला है. इनके लिए कुछ भी वापस लेना नामुमकिन है, क्योंकि वो उनके लिए हार होगी. यह सरकार हर चीज को हार-जीत में ही देखती है. इनका ईगो ऐसा है कि सब जल जाएगा, राख हो जाएगा लेकिन मोदी (प्रधानमंत्री) कभी गलत नहीं हो सकते. क्यों? क्योंकि अनपढ़ लोग ऐसे ही होते हैं."
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
CAA/CAB कहीं नहीं जाने वाला है।इनके लिए कुछ भी वापिस लेना नामुमकिन है क्योंकि वो उनके लिए हार होगी।यह सरकार हर चीज़ को हार-जीत में ही देखती है।इनका ईगो ऐसा है कि,सब जल जाएगा,राख हो जाएगा लेकिन मोदी कभी ग़लत नहीं हो सकता।क्यों? क्योंकि अनपढ़ लोग ऐसे ही होते हैं।
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) January 3, 2020
अनपढ़ करार देने के लिए जब एक यूजर ने अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) पर निशाना साधा तो उन्होंने इसके जवाब में कहा, "माफ करना, मेरा इरादा यह नहीं था..लेकिन आपको समझना चाहिए कि मैं क्या कहना चाहता हूं. माफी की बात तब, यदि मैंने किसी का अपमान या किसी को नीचा दिखाने का प्रयास किया हो. मेरा यह इरादा नहीं था."
यह पहली बार नहीं है, जब अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) और उनकी सरकार के खिलाफ बोले हैं. पिछले महीने जब से वह ट्विटर पर वापस आए हैं, तभी से उनके खिलाफ बोल रहे हैं. अपने शुक्रवार को किए ट्वीट में कश्यप ने कहा था, "कभी-कभी लगता है पाकिस्तान नहीं होता तो मोदी जी के पास बात करने के लिए भी कुछ नहीं होता. काम तो खैर वो वैसे भी तभी करते हैं, जब आसपास कैमरा होता है."
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं