विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2020

AAP नेता राघव चड्ढा बोले 'कांग्रेस वेंटिलेटर पर है', तो बॉलीवुड डायरेक्टर ने कहा- मैं भी 20 साल से सुन रहा हूं...

राजस्थान में मचे सियासी घमासान के बीच AAP के विधायक राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने कहा कि कांग्रेस वेंटिलेटर पर है. उनके बयान को लेकर अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने ट्वीट किया है, जो खूब वायरल हो रहा है.

AAP नेता राघव चड्ढा बोले 'कांग्रेस वेंटिलेटर पर है', तो बॉलीवुड डायरेक्टर ने कहा- मैं भी 20 साल से सुन रहा हूं...
अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने दिया राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के बयान का जवाब
  • राघव चड्ढा ने कहा कि कांग्रेस वेंटिलेटर पर है
  • अनुभव सिन्हा ने ट्वीट कर दिया राघव चड्ढा के बयान का जवाब
  • अनुभव सिन्हा ने कहा कि मैं 20 सालों से सुन रहा हूं कि...
नई दिल्‍ली:

राजस्थान में मचे सियासी घमासान के बीच आम आदमी पार्टी (Aam Admi Party) के विधायक राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने कहा कि कांग्रेस वेंटिलेटर पर है. न ही कांग्रेस का कोई भविष्य है और न ही यह पार्टी कोई भविष्य तय कर सकती है. राघव चड्ढा के इस बयान को लेकर बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने ट्वीट किया है. अपने ट्वीट में अनुभव सिन्हा ने राघव चड्ढा के बयान पर रिएक्शन देते हुए कहा कि मैं बीस सालों से सुन रहा हूं कि तीनों खानों का टाइम खत्म. राघव चड्ढा के बयान पर आया अनुभव सिन्हा का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, साथ ही लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. 

अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के बयान पर रिएक्शन देते हुए लिखा, "मैं बीस सालों से सुन रहा हूं की तीनों खानों का टाइम खत्म." बता दें कि राघव चड्ढा ने अपने बयान में कांग्रेस को लेकर कहा कि उनकी पार्टी नए खून और जोश से भरी है और पार्टी को आगे आना चाहिए और वहां विकल्प बनना चाहिए. उन्होंने कहा, 'संकट के इस समय जब हमारा देश इस महामारी के खिलाफ सभी राजनीतिक दलों से सहयोग की तलाश कर रहा है, हमारे पास एक राजनीतिक पार्टी है जो अपने विधायकों को बेच रही है और एक अन्य राजनीतिक पार्टी जो विधायक खरीद रही है.'

राघव चड्ढा (Raghav Chadha) यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा, "राजस्थान के सियासी ड्रामे का गवाह पूरा देश है. इस तरह की गंदी राजनीति देख देश की जनता ठगा सा महसूस कर रही है. ये देखकर दुख हो रहा है कि जब देश भयानक महामारी से लड़ रहा है, तब कुछ राजनैतिक दल गंदी राजनीति कर रहे हैं." वहीं, अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) की बात करें तो बॉलीवुड डायरेक्टर अपने बेबाक विचारों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं. वह अकसर समसामयिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय पेश करते हैं. अनुभव सिन्हा ने आखिरी बार फिल्म थप्पड़ प्रोड्यूस की थी, जिसमें तापसी पन्नू ने अहम भूमिका अदा की थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anubhav Sinha, Raghav Chadha, Raghav Chadha On Congress, Anubhav Sinha On Raghav Chadha, Anubhav Sinha Says About Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com