विज्ञापन
This Article is From Mar 16, 2019

श्रीदेवी की बायोपिक करने के सवाल पर विद्या बालन का जवाब हुआ वायरल, बोलीं...

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी (Sridevi) को श्रद्धांजलि देने के तौर पर उनकी बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाना पसंद करेंगी.

श्रीदेवी की बायोपिक करने के सवाल पर विद्या बालन का जवाब हुआ वायरल, बोलीं...
श्रीदेवी के साथ एक्ट्रेस विद्या बालन (फाइल फोटो)
  • श्रीदेवी की बायोपिक करना चाहती हैं विद्या
  • विद्या बालन ने शेयर की अपनी फीलिंग
  • बोलीं- इसके लिए बहुत गट्स चाहिए
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी (Sridevi) को श्रद्धांजलि देने के तौर पर उनकी बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाना पसंद करेंगी. एक बयान में कहा गया कि विद्या बालन (Vidya Balan) ने 'स्टारी नाइट्स 2. ओ!' के एक एपिसोड में अपनी यह इच्छा जाहिर की. बोल्ड किरदारों को चुनने के पीछे की वजह पूछने पर विद्या बालन (Vidya Balan) ने कहा, "मैं इस भावना के साथ बड़ी हुई कि मैं अपनी जिदंगी में सबसे महत्वपूर्ण शख्सियत हूं और मुझे लगता है कि इसी से सारा फर्क पड़ता है. जब मुझे 'इश्किया' करने का प्रस्ताव मिला तो मुझे लगा कि ऐसी कम ही पटकथा होती हैं जिसमें एक महिला के लिए जूसी रोल हो और जब मैंने इसे पढ़ा तो मुझे यह बेहद पसंद आई."

सलमान खान ने फिर गाया गाना, फैन्स बोले- भाई एक नंबर...! Video ने इंटरनेट पर मचाई धूम

 

 

जब शो के मेजबान कोमल नाहटा ने पूछा कि अगर दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी (Sridevi) की बायोग्राफी बनती है तो क्या वह काम करना चाहेंगी इस पर अभिनेत्री ने कहा, "इसके लिए काफी हिम्मत की जरूरत होगी लेकिन श्रीदेवी (Sridevi) को श्रद्धांजलि के तौर पर मैं करना चाहूंगी." वह इस चैट शो में अपनी बहन प्रिया के साथ शामिल हुईं. एपिसोड रविवार को जी कैफे चैनल पर प्रसारित होगा.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

(इनपुट आईएएनएस से)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vidya Balan, Sridevi's Biopic, Sridevi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com