विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2019

मुबंई की बारिश से खुश होकर इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने पोस्ट किया Video, 'टिप टिप बरसा' पर किया डांस

Video: मुंबई में मॉनसून ने दस्तक दे दी है और तेज फुहारों ने मुंबई को गर्मी से राहत दी है. बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत से खुश होकर एक वीडियो पोस्ट किया है.

मुबंई की बारिश से खुश होकर इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने पोस्ट किया Video, 'टिप टिप बरसा' पर किया डांस
Video: रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने पोस्ट किया रेन डांस वीडियो
  • रवीना टंडन का वीडियो हुआ वायरल
  • मुंबई की बारिश से खुश होकर किया ट्वीट
  • 'टिप टिप बरसा पानी' पर किया डांस
नई दिल्ली:

मुंबई में मॉनसून ने दस्तक दे दी है और तेज फुहारों ने मुंबई को गर्मी से राहत दी है. बॉलीवुड के सितारे भी बारिश के आने से राहत महसूस कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपने अंदाज से रिएक्शन दे रहे हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत से खुश होकर एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में रवीना टंडन 'टिप टिप बरसा पानी (Tip Tip Barsa pani)' पर डांस कर रही हैं. 'मोहरा' फिल्म के इस सॉन्ग में भी रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ बारिश में डांस किया है. लेकिन इस वीडियो में रवीना टंडन टीवी शो के दौरान पीली साड़ी पहनकर डांस करती नजर आ रही हैं, और बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर भी उस समय वहां मौजूद हैं.

रवीना टंडन (Raveena Tandon) का ये वीडियो सबसे बड़ा कलाकार के ग्रैंड फिनाले का है. जिसमें रवीना टंडन ने परफॉर्म किया था. रवीना टंडन का ये वीडियो पुराना है और इसे उन्होंने बारिश आने पर पोस्ट किया है. रवीना टंडन ने इस वीडियो के साथ लिखा हैः 'आज मुंबई कुछ इस तरह है...टिप टिप बरसा पानी...'

रवीना टंडन (Raveena Tandon) के अलावा बॉलीवुड के अन्य सितारों ने भी मुंबई की बारिश को लेकर अपने तरीके से खुशी जताई है.

रणदीप हुड्डा ने बारिश आने पर भी राहत जताई है और बारिश का वीडियो भी ट्विटर पर पोस्ट किया है. कोरियोग्राफर शक्ति मोहन ने भी मुंबई की बारिश को लेकर वीडियो पोस्ट किया है. हालांकि आज दिल्ली में भी बारिश हो गई है, बेशक मुंबई जैसी नहीं लेकिन राहत की कुछ बूंदें यहां भी बरस गई हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raveena Tandon Rain Dance, Raveena Tandon, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com