विज्ञापन
This Article is From May 16, 2019

Nora Fatehi के साथ कोई नहीं खिंचवाना चाहता सेल्फी, बॉलीवुड एक्ट्रेस को यूं आया गुस्सा...देखें Video

नोरा फतेही (Nora Fatehi) बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से हैं, जिन्हें उनके खूबसूरत डांस की वजह से पहचाना जाता है. नोरा फतेही का Belly Dance के तो क्या कहने, उनके फैन्स इसके दीवाने हैं. लेकिन इस वीडियो में उन्हें जोर का झटका लगा है.

Nora Fatehi के साथ कोई नहीं खिंचवाना चाहता सेल्फी, बॉलीवुड एक्ट्रेस को यूं आया गुस्सा...देखें Video
बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) का वीडियो हुआ वायरल
  • नोरा फतेही का वीडियो हुआ वायरल
  • सेल्फी के चक्कर में हुआ ये हाल
  • 'भारत' फिल्म में आएंगी नजर
नई दिल्ली:

नोरा फतेही (Nora Fatehi) बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से हैं, जिन्हें उनके खूबसूरत डांस की वजह से पहचाना जाता है. नोरा फतेही का Belly Dance के तो क्या कहने, उनके फैन्स इसके दीवाने हैं. फिर अकसर देखा गया है कि जब बॉलीवुड सेलेब्रिटी पब्लिक प्लेसेस में जाते हैं तो फैन्स उनके साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए क्रेजी हो जाते हैं. लेकिन नोरा फतेही के साथ हाल ही में बहुत ही अजीबोगरीब वाकया पेश आया. नोरा फतेही (Nora Fatehi) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में वे अपने दोस्त स्टीवन रॉय थॉमस के साथ नजर आ रही हैं. लेकिन खास बात यह कि हर कोई उन्हें पहचानने के बावजूद भी, नोरा फतेही के साथ सेल्फी खिंचवाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है.

Avengers Endgame तोड़ रही है कमाई के सारे रिकॉर्ड, Avatar को पटखनी देने के लिए तैयार

Hina Khan का कान फिल्म फेस्टिवल में तहलका, Photo ने मचाई सोशल मीडिया पर धूम

नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किए हैं, और इसमें फैन्स के इस तरह के व्यवहार से नोरा फतेही काफी दुखी भी नजर आ रही हैं. लेकिन ये वीडियो मस्ती के लिए बनाए गए हैं और सोशल मीडिया पर खूब धमाल भी मचाए हुए हैं. नोरा फतेही के इन वीडियो की खास बात यह है कि हर बार नोरा फतेही बहुत ही उत्सुकता के साथ फोटो खिंचवाने के लिए तैयार होती हैं, लेकिन फैन्स उनकी उम्मीदों पर पानी फेर देते हैं. 

बॉलीवुड एक्टर ने बंगाल हिंसा पर किया ट्वीट, बोले- बंगाल, गुजरात नहीं है...

सपना चौधरी कर रहीं थी बुलेट की सवारी तभी गन्ने के रस वाले को देख किया कुछ ऐसा, अब वायरल हुआ Video

नोरा फतेही (Nora Fatehi) के बॉलीवुड करियर की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड में 'रोरः टाइगर्स ऑफ द सुंदरबंस' से करियर की शुरुआत की थी. नोरा फतेही 'क्रेजी कुक्कड़ फैमिली' में भी काम कर चुकी हैं. नोरा को पॉपुलैरिटी बिग बॉस (Bigg Boss) से मिली. बिग बॉस-9 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर नोरा ने एंट्री मारी थी. पर वे 3 हफ्ते के बाद ही बिग बॉस से बाहर हो गई थीं. नोरा फतेही हार्डी संधू (Harrdy Sandhu) संग पंजाबी सॉन्ग 'नाह (Naah)' में धमाल मचा चुकी हैं. नोरा फतेही तेलुगु फिल्म 'टेंपर', 'बाहुबली' और 'किक-2' में स्पेशल सॉन्ग कर चुकी हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nora Fatehi Video, Nora Fatehi, Bigg Boss, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com