विज्ञापन
This Article is From Oct 13, 2019

पीएम मोदी को बीच की सफाई करता देख बॉलीवुड एक्टर को आया गुस्सा, बोले-तुमने उन्हें कैमरामैन संग अकेला क्यों छोड़ा

बॉलीवुड एक्टर ने पीएम मोदी (PM Modi) को लेकर यह ट्वीट किया है, जो सुर्खियों में है. इस ट्वीट में उन्होंने कई सारे सवाल उठाए हैं.

पीएम मोदी को बीच की सफाई करता देख बॉलीवुड एक्टर को आया गुस्सा, बोले-तुमने उन्हें कैमरामैन संग अकेला क्यों छोड़ा
पीएम मोदी को लेकर किया गया बॉलीवुड एक्टर का ट्वीट हुआ वायरल
  • पीएम मोदी को लेकर बॉलीवुड एक्टर ने किया ट्वीट
  • बोले-तुमने उन्हें कैमरामैन संग अकेला क्यों छोड़ा
  • बॉलीवुड एक्टर का ट्वीट हुआ वायरल
नई दिल्ली:

पीएम मोदी (PM Modi) ने शनिवार को तमिलनाडु के महाबलीपुरम के समुद्र तट पर साफ सफाई की थी. अब इस पर बॉलीवुड के मशहूर एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) ने आपत्ति जताते हुए एक ट्वीट किया है, जो खूब सुर्खियों में है. प्रकाश राज के लिए यह पहला मौका नही है जब उन्होंने पीएम मोदी को लेकर कोई ट्वीट किया है. इससे पहले भी कई मुद्दों पर वो पीएम मोदी और उनकी सरकार को घेर चुके हैं. पीएम मोदी को लेकर किया गया प्रकाश राज का यह ट्वीट काफी वायरल हो रहा है. इस ट्वीट पर यूजर्स भी जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

Viral Video: 8 साल पहले विनर बना था ये बच्चा, बुरी संगत ने उजाड़ दिया जीवन, इंडियन आइडल में सुनाई दर्द भरी दास्तां

प्रकाश राज (Prakash Raj) ने अपने ट्वीट में लिखा: "हमारे नेताओं की सुरक्षा कहां है. आपने इन्हें बीच की सफाई करने के लिए कैमरामैन संग अकेला क्यों छोड़ दिया. संबंधित विभागों ने विदेशी प्रतिनिधिमंडल के यहां आने पर आस-पास के क्षेत्रों की सफाई कैसे नहीं की. बस पूछ रहा हूं." प्रकाश राज ने इस तरह पीएम मोदी को लेकर ट्वीट किया है और उनकी सुरक्षा को लेकर संबंधित विभागों पर निशाना साधा है.

मलाइका अरोड़ा ने फिर शेयर किया जिम का Video, नजरें हटाना हुआ मुश्किल

प्रकाश राज (Prakash Raj) अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं और हर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शनिवार सुबह महाबलीपुरम के एक समुद्र तट पर जॉगिंग के दौरान साफ-सफाई की थी. पीएम मोदी ने इस वीडियो ट्वीट किया था, जिसमें समुद्र तट पर वे कूड़ा-कचरा उठाते हुए दिखे थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा था, 'आज सुबह ममल्लापुरम के एक तट पर करीब 30 मिनट तक प्लॉगिंग (जॉगिंग के साथ साफ-सफाई) की. हम सभी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारे सार्वजनिक स्थान साफ-सुथरे रहें. साथ ही हमें यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि हम फिट और स्वस्थ रहें."

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prakash Raj, Prakash Raj Tweet, Prakash Raj Twitter Reaction, PM Modi, Mahabalipuram Beach Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com