बॉलीवुड की फिल्मों में हीरो का एक्शन करते दिखना यानी कि वो सबसे दमदार शख्स होना. जो हर तरह के जोखिम भरे करतब को बहुत आसानी से कर जाता है. कभी एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग पर छलांग लगाना तो कभी तेज रफ्तार गाड़ी को दौड़ लगा कर पकड़ लेना. अपने से ज्यादा हेवी वेट विलेन को दो घूंसों में चित कर देना. हीरो का ये अनडिफीटेबल अंदाज फैन्स को काफी पसंद आता है. आपको क्या लगता है स्क्रीन पर ये स्टंट वाकई फिल्मों के टॉप के हीरो करते हैं. अगर आप ऐसा सोचते हैं तो आप गलत हैं. असल में ये काम करते हैं उन स्टार्स के बॉडी डबल.
हसित सवानी
हसित सवानी वो शख्स हैं, जिन्होंने फिल्म ब्रह्मास्त्र में शाहरुख खान के बॉडी डबल का काम किया था. उन्होंने शाहरुख खान के बदले फिल्म के शानदार स्टंट परफॉर्म किए. जिनकी पिक्स उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी शेयर की.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्रशांत वालदे
प्रशांत वालदे खुद को एक एंटरटेनर बताते हैं. उनका सोशल मीडिया का बायो उन्हें परफॉर्म भी बताता है. प्रशांत वालदे ने कुछ फिल्मों में शाहरुख कान के बॉडी डबल की जिम्मेदारी अदा की है.
मंसूर अली खान
फिल्म विक्रम वेधा में ऋतिक रोशन के स्टंट काफी पसंद किए गए थे. खासतौर से फिल्म में उनकी मड फाइट काफी हिट हुई थी. ये सीन ऋतिक रोशन की जगह उनके बॉडी डबल मंसूर अली खान ने पूरे किए थे.
परवेज काजी
परवेज काजी को देखकर शायद आप भी गच्चा खा जाएं. हूबहू सलमान खान जैसी चाल. उन्हीं की तरह बोलने का अंदाज. ये खासियत है परवेज काजी की. उनके सोशल मीडिया हैंडल पर भी ऐसे कई वीडियोज हैं जिसमें वो सलमान खान के अंदाज में दिख रहे हैं. वो सलमान खान के लिए कई फिल्मों में बॉडी डबल का काम भी कर चुके हैं.
गीता टंडन
हीरोज की तरह हीरोइन्स को बॉडी डबल की जरूरत पड़ती है. वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म सिटाडेल: हनी एंड बनी में आपने सामंथा रुथ प्रभु को बहुत सारे स्टंट करते हुए देखा होगा. असल में उनकी जगह पर ये स्टंट गीता टंडन ने परफॉर्म किए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं