बॉबी देओल की शादी की 4 फोटो, 2 तो धर्मेंद्र ने की थीं शेयर, दिखीं मां प्रकाश कौर, मनाई 30वीं वेडिंग एनिवर्सरी

Bobby Deol Wedding 4 Photos: बॉबी देओल ने हाल ही में पत्नी तान्या देओल के साथ शादी की 30वीं सालगिरह सेलिब्रेट की. वहीं सोशल मीडिया पर उनकी 30 साल पुरानी शादी की फोटो वायरल हो गईं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Bobby Deol Wedding 4 Photos: बॉबी देओल की शादी की 4 फोटो
नई दिल्ली:

Bobby Deol Wedding 4 Photos: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल और उनकी पत्नी तान्या ने शनिवार 30 मई को अपनी शादी की 30वीं सालगिरह मनाई. इस खास मौके पर बॉलीवुड के सेलेब्स ने कपल को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी. वहीं खुद इंस्टाग्राम पर बॉबी देओल ने बधाईयों के पोस्ट को फैंस के साथ शेयर किया. लेकिन इस बीच इंटरनेट पर बॉबी देओल की शादी की 4 रेयर तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें से एक में वह मां प्रकाश कौर के साथ नजर आ रहे हैं. जबकि न्यूली मैरिड कपल साथ में दिख रहे हैं. इतना ही नहीं दो तस्वीरें तो खुद पिछले साल धर्मेंद्र ने फैंस के साथ शेयर की थीं.  

30 मई को हुए बॉबी तान्या देओल की शादी को 30 साल पूरे

बॉबी देओल और तान्या की शादी 30 मई 1996 में हुई थी. उनके दो बेटे हैं, जिनका नाम आर्यमन और धरम है. बॉबी देओल जहां फिल्मी दुनिया में एक्टिव हैं. तो वहीं तान्या देओल लाइमलाइट से दूर बिजनेस संभालती हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि तान्या देओल एक सफल बिजनेसवुमन हैं, जिनके पिता स्वर्गीय देवेंद्र आहूजा हैं. वह पेशे से एक इंटीरियर डिजाइनर हैं और फर्निशिंग बिजनेस संभालती हैं.  

ये भी पढे़ं- ‘सरकाए लेओ खटिया' गाने पर रणवीर सिंह-करिश्मा कपूर का डांस वीडियो वायरल, फैंस बोले- गोविंदा के बिना सब अधूरा

बॉबी देओल और तान्या देओल की लव स्टोरी

बॉबी देओल की लव स्टोरी बहुत फिल्मी है. दरअसल, उनकी तान्या आहूजा से पहली मुलाकात मुंबई के कैफे ट्रैटोरिया में हुई थी. जहां उन्हें पहली नजर में पत्नी से प्यार हो गया. हालांकि तब तान्या ने उन पर ध्यान नहीं दिया. लेकिन बॉबी देओल उनसे बार-बार मिलने की कोशिश करते और कार्ड गेम में जानबूझकर हारते थे. इसके बाद आधी रात को दोनों एक-दूसरे से फोन पर बातें करने लगे और कुछ ही महीनों बाद दोनों ने शादी का फैसला किया. बॉबी ने तान्या को उसी कैफे में प्रपोज किया जहां उनकी पहली मुलाकात हुई थी. उम्र की बात करें तो 19 साल की तान्या देओल ने 27 साल के बॉबी से 30 मई 1996 को शादी कर ली. वहीं इस शादी में उनका पूरा परिवार साथ था, जिसमें उनकी मां प्रकाश कौर भी शामिल थीं. 

Advertisement

धर्मेंद्र ने शेयर की थीं दो तस्वीरें 

पिछले साल बॉबी देओल की 29वीं शादी की सालगिरह पर पिता धर्मेंद्र, जिनका 24 नवंबर को निधन हो गया था. उन्होंने इंस्टाग्राम पर कपल को बधाई देते हुए दो तस्वीरें शेयर की थीं. धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा था, ''शादी की सालगिरह मुबारक हो मेरे प्यारे बच्चों. जीवन में आपको सारी खुशियां मिलें. इस खास दिन का खूब आनंद लो.'' 

बंदर में नजर आएंगे बॉबी देओल

बॉबी देओल इन दिनों चर्चा में हैं क्योंकि उनकी अपकमिंग फिल्म बंदर 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसे अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है.  इसके अलावा वह आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की अल्फा में भी नजर आएंगे. वहीं कहा जा रहा है कि विजय के करियर की आखिरी फिल्म जन नायकन में भी बॉबी देओल नजर आने वाले हैं. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- 39 साल की ये एक्ट्रेस एक एपिसोड के लिए ले रही है 2 करोड़ 84 लाख! खुल गया बड़ा राज

Featured Video Of The Day
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया
Topics mentioned in this article
Bobby Deol
Bobby Deol Wedding
Tanya Deol
Bollywood
Entertainment