विज्ञापन
This Article is From Oct 05, 2024

बॉबी देओल ने शेयर की नई फिल्म के सेट से पोस्ट, तलपती विजय के साथ फोटो देख फैंस बोले- कुछ बड़ा होने वाला है

फ‍िल्‍म ‘थलपति 69’, जो कि तलपती विजय की आखिरी फिल्म बताई जा रही है. उसका पारंपर‍िक पूजा के साथ न‍िर्माण शुरू हो गया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

बॉबी देओल ने शेयर की नई फिल्म के सेट से पोस्ट, तलपती विजय के साथ फोटो देख फैंस बोले- कुछ बड़ा होने वाला है
बॉबी देओल ने तलपती विजय की थलपति 69 से शुरू की शूटिंग
नई दिल्ली:

तलपती विजय की फिल्म 'तलपती 69' की शुरुआत एक पारंपरिक पूजा समारोह के साथ हुई, जिसकी तस्वीरें 'थलपति 69' के निर्माताओं और एक्टर्स ने अपने एक्स और इंस्टाग्राम अकाउंट पर कलाकारों और क्रू सदस्यों के साथ शेयर कीं. कार्यक्रम में तलपती विजय, बॉबी देओल और पूजा हेगड़े सहित कलाकारों और क्रू सदस्‍य मौजूद नजर आए. नवरात्रि के दूसरे दिन की शुरुआत के बाद कल से इसकी शूटिंग शुरू की जाएगी. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि 'थलपति 69' में तलपती विजय, बॉबी देओल और पूजा हेगड़े के अलावा कई बेहतरीन कलाकार शामिल हैं. जबकि इनमें प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-अभिनेता गौतम वासुदेव मेनन, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एक्ट्रेस प्रियामणि, एक्टर प्रकाश राज और ‘प्रेमलु' की प्रसिद्ध अभिनेत्री ममिथा बैजू शामिल हैं.

फिल्म का निर्देशन ‘थीरन अधिगरम ओन्ड्रू' के निर्देशक एच. विनोथ ने अपने भाइयों के साथ मिलकर किया है. इसके सिनेमैटोग्राफर सत्यन सूर्यन है. इसका संपादक प्रदीप ई. राघव, एक्शन कोरियोग्राफर अनलारासु, कला निर्देशक सेल्वा कुमार और कॉस्ट्यूम डिजाइनर पल्लवी सिंह ने किया है. फिल्‍म के निर्माताओं ने हाल ही में एक्‍स पर बॉबी के फिल्म में शामिल होने की आधिकारिक घोषणा की थी. उन्‍होंने कहा था कि वह यह घोषणा करते हुए वह खुश और उत्साहित हैं कि बॉबी इस 'थलापति 69' की स्‍टार कास्‍ट में शमिल हो गए हैं.

अपने काम से बॉलीवुड में जगह बनाने वाले बॉबी अपने किरदार में एक नया आयाम जोड़ने के लिए तैयार हैं. इसी को लेकर बॉबी देओल ने भी फिल्म के निर्माण कार्य शुरू होने की तीन तस्वीरें शेयर की, जिसमें से एक में वह तलपती विजय और पूजा हेगड़े के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. जबकि अन्य फोटो सेट के क्रू मेंबर्स के साथ ली गई है. इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, एक्टर विजय #thalapathy69 के साथ कुछ खास की शुरुआत. क्रू के साथ जर्नी शुरू करने के लिए तैयार हूं!

बता दें कि इससे पहले तलपती विजय वेंकट प्रभु की ‘द गोट' में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने डबल रोल निभाया था.  जबकि एच. विनोथ के निर्देशन में बनी 'थलपति 69' तमिल, तेलुगु और हिंदी में बड़े पैमाने पर रिलीज के लिए तैयार है. जो सभी दर्शकों को एक साथ जोड़ने के लिए तैयार है. यह प्रोजेक्ट विजय के तीन दशक के शानदार करियर में एक खास आयाम जोड़ेगा, जो उनके एक बेहतरीन सिनेमाई करियर के समापन का वादा करता है जिसका देश भर के प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वेंकट के. नारायण और केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित ‘थलापति 69' में अनिरुद्ध ने संगीत दिया है. यह फिल्म अक्टूबर 2025 में रिलीज होने वाली है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thalpathy 69, Bobby Deol, Thalpathy Vijay, Bobby Deol News, South Cinema, Thalpathy Vijay Upcoming Film, Bobby
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com