बिग बॉस 18 की शुरुआत हो चुकी है और पहले ही दिन से कंटेस्टेंट अपने घरवालों को मिस करने लगे हैं. सबसे पहले टीवी स्टार विवियन डिसेना को अपनी पत्नी की याद आई. दरअसल जब खाने को लेकर बातचीत शुरू हुई तो विवियन ने अपनी पत्नी को याद किया. विवियन ने करनवीर से बात करते हुए बताया कि विवियन अपने घर का बना खाना बहुत मिस कर रहे हैं. खासतौर पर अपनी पत्नी के हाथ का बना खाना. इस बारे में बात करते हुए विवियन ने अपनी मां और पत्नी को याद किया और बताया किस तरह उनकी मां और पत्नी उनके लिए खाना बनाती हैं.

विवियन डिसेना को याद आने लगा घर.
बता दें कि रविवार 6 अक्टूबर को बिग बॉस के 18वें सीजन की शुरुआत हुई. इस शो के कंटेस्टेंट्स ने सभी को हैरान किया. जैसे कि आप विवियन को ही ले लीजिए. कहीं से कोई खबर नहीं थी कि विवियन इस शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं. इसके अलावा निया शर्मा का नाम भी जोर-शोर से चर्चा में था. हर बार कहा जा रहा था कि निया इस शो की कन्फर्म कंटेस्टेंट हैं लेकिन प्रीमियर के मौके पर साफ हो गया कि निया का नाम महज चर्चा में था. निया के साथ-साथ शोएब इब्राहिम और अर्जुन रामपाल के नाम पर भी मुहर लग चुकी थी लेकिन प्रीमियर के मौके पर साफ हो गया कि इस बार कौन कौन आकर इस घर की शोभा बढ़ाने वाला है या फिर हंगामे मचाने वाला है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये कंटेस्टेंट बनी पहेली
प्रीमियर के दौरान श्रुतिका नाम की कंटेस्टेंट ने सभी को हैरान कर दिया. ये भी एक ऐसा नाम था जिस बारे में दूर दूर तक कोई खबर नहीं थी लेकिन जब वो मंच पर आईं तो उनमें एक एंटरटेनमेंट कोशेंट दिखा. ऐसा लग रहा है कि वह इस सीजन की चर्चिंत कंटेस्टेंट हो सकती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं