विज्ञापन
This Article is From Feb 16, 2020

सलमान खान ने 'बिग बॉस 13' के फिनाले में आसिम रियाज की भतीजी को दी चॉकलेट, Video हुआ वायरल

सलमान खान (Salman Khan) ने बिग बॉस (Bigg Boss 13) के फिनाले में आसिम रियाज (Asim Riaz) की भतीजी को दी चॉकलेट. सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो.

सलमान खान ने 'बिग बॉस 13' के फिनाले में आसिम रियाज की भतीजी को दी चॉकलेट, Video हुआ वायरल
सलमान खान (Salman Khan) ने दी आसिम रियाज (Asim Riaz) की भतीजी को चॉकलेट
  • सलमान खान का वीडियो हुआ वायरल
  • आसिम रियाज की भतीजी को दी चॉकलेट
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

मशहूर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) जीत हासिल कर चुके हैं, वहीं, आसिम रियाज (Asim Riaz) दूसरे नंबर पर रहे. बिग बॉस फिनाले एपिसोड के दौरान यूं तो ढेर सारी मस्ती हुई, लेकिन शो को दौरान का एक वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में बिग बॉस 13 के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) आसिम रियाज की भतीजी को चॉकलेट देते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर सलमान खान का ये वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

सारा अली खान ने 'नागिन धुन' पर यूं किया रैंप वॉक, दर्शकों में मच गया हल्ला- देखें Video


सलमान खान (Salman Khan) के इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सलमान आसिम (Asim Riaz) की भतीजी को चॉकलेट दे रहे हैं. सलमान खान (Salman Khan Video) के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

Filmfare Awards 2020: आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म ने बड़े अवॉर्ड्स पर जमाया कब्जा, देखें पूरी लिस्ट


बता दें, 140 दिनों के सफर को तय करके पांच कंटेस्टेंट बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के फिनाले में पहुंचे थे. जिनमें सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla), आसिम रियाज (Asim Riaz), शहनाज गिल, रश्मि देसाई और आरती सिंह (Aarti Singh) शामिल थे. हालांकि, सबको पछाड़ते हुए सिद्धार्थ शुक्ला ने बाजी मार ली और बिग बॉस 13 की ट्रॉफी को जीत लिया. वहीं, आसिम भी दूसरे नंबर पर रहें. लेकिन सिद्धार्थ और आसिम के बीच काफी कड़ा मुकाबला देखने को मिला. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss, Bigg Boss 13, Salman Khan, Salman Khan Gives Chocolate To Asim Riaz Niece, Asim Riaz, Salman Khan Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com