विज्ञापन
This Article is From Feb 24, 2021

Bhagyashree जिम वियर्स में ही करने लगीं ताबड़तोड़ डांस, देखें शानदार Video

भाग्यश्री (Bhagyashree) ने अपना एक डांस वी़डियो शेयर किया है जिसमें वह बॉलीवुड की फिल्म 'कपूर एंड सन्स' का सुपरहिट गाना 'बुद्धू सा मन है' पर धमाकेदार डांस करती हुई नजर आ रही हैं.

Bhagyashree जिम वियर्स में ही करने लगीं ताबड़तोड़ डांस, देखें शानदार Video
नई दिल्ली:

भाग्यश्री (Bhagyashree) बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपनी पहली फिल्म 'मैंने प्यार किया' के रिलीज के तुरंत बाद ही शादी कर ली थी और बॉलीवुड से दूरी बना ली लेकिन फिल्मों से दूरी बनाने के बाद भी आज भी भाग्यश्री ((Bhagyashree) की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हैं और इन दिनों एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए फैन्स के साथ जुड़ी हुई भी रहती हैं. भाग्यश्री अकसर पति और बच्चों के साथ वीडियो शेयर करती रहती हैं. अब भाग्यश्री ने अपना एक डांस वी़डियो शेयर किया है जिसमें वह बॉलीवुड की फिल्म 'कपूर एंड सन्स' का सुपरहिट गाना 'बुद्धू सा मन है' पर धमाकेदार डांस करती हुई नजर आ रही हैं.

भाग्यश्री (Bhagyashree) का यह डांस वीडियो उनके दूसरे डांस वीडियो से इसलिए भी अलग है क्योंकि वह इसमें जिम लुक में नजर आ रही है लेकिन जिस तरीके से एक्ट्रेस डांस कर रही हैं वह देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि भाग्यश्री (Bhagyashree) ने डांस के बहाने ही वर्कआउट का नया तरीका निकाल लिया है. भाग्यश्री के इस वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं. 

बता दें एक्ट्रेस भाग्यश्री ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी. इनका पहला सीरियल 'कच्ची धूप' (Kachchi Dhoop) 1987 में आया. लेकिन भाग्यश्री को सलमान खान (Salman Khan) के साथ डेब्यू फिल्म से पहचान मिली. सलमान खान और भाग्यश्री ने 'मैंने प्यार किया' से फिल्म इंडस्ट्री में अपना कदम रखा था. इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था और यह फिल्म उस समय की बहुत बड़ी हिट थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhagyashree Video, Bhagyashree Video Viral, Bhagyashree Movies And Tv Shows, Bhagyashree Age
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height