भारत में दर्शकों के मनोरंजन के सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन, प्राइम वीडियो ने आज दर्शकों का इंतजार खत्म करते हुए 23 जून को अपनी प्राइम ऑरिजिनल सीरीज, ग्राम चिकित्सालय के दूसरे सीजन के ग्लोबल प्रीमियर की घोषणा की. ललितम तिवारी के निर्देशन में बनी सीरीज, ग्राम चिकित्सालय को द वायरल फीवर ने प्रोड्यूस किया है, जिसकी कहानी वैभव सुमन और श्रेया श्रीवास्तव ने लिखी है. रों के जरिए पर्दे पर उतारा गया है.” भठकंडी नाम के एक काल्पनिक गांव पर आधारित यह दिल को छू लेने वाली कॉमेडी-ड्रामा सीरीज, इस बार भी हंसी-मजाक और जज्बातों से भरे अपने सफर के जरिए देश के गांवों में स्वास्थ्य सेवा की कड़वी सच्चाइयों को सामने लाती है.
इस सीरीज में गांव के लोगों के जुझारूपन, उनका प्यार और उनके अनोखे अंदाज को भी बखूबी दिखाया गया है. ग्राम चिकित्सालय में अमोल पाराशर, आकाश मखीजा, आनंदेश्वर द्विवेदी, विनय पाठक, आकांक्षा रंजन कपूर, और गरिमा विक्रांत सिंह फिर से अपने-अपने किरदारों में नजर आने वाले हैं, जबकि इस सीजन में दिनेश लाल यादव ने भी एक अहम किरदार निभाया है. यह नया सीजन भारत के साथ-साथ दुनिया भर के 240 देशों एवं क्षेत्रों में 23 जून को सिर्फ प्राइम वीडियो पर हिंदी में प्रीमियर के लिए तैयार है.
पहला सीजन जहां खत्म हुआ था, वहीं से इसके आगे की कहानी शुरू होती है. इस नए सीजन में भी डॉ. प्रभात (अमोल पाराशर का किरदार) का सफर जारी है जो भठकंडी के एक बदहाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को फिर से पहले जैसा बनने के अपने मिशन में जुटे हैं. गांव वालों के मन में थोड़ा शक होने के बाद भी वे धीरे-धीरे उनका भरोसा तो जीत लेते हैं, पर मुश्किलें हैं कि खत्म होने का नाम ही नहीं लेतीं. कहानी में इस बार सिद्धांतों और कड़वी हकीकत के बीच के जबरदस्त टकराव को और भी गहराई से दिखाया गया है, जब डॉ. प्रभात को समझ आता है कि गांव के अस्पताल को चलाने के लिए सिर्फ डॉक्टरी की पढ़ाई ही काफी नहीं होती है.
इस मौके पर प्राइम वीडियो, इंडिया के डायरेक्टर और कंटेंट लाइसेंसिंग हेड मनीष मेघानी ने कहा , "दर्शकों की पसंद धीरे-धीरे बदलती जा रही है, और हमने देखा है कि अब उन्हें सिर्फ शहरों की ही नहीं, बल्कि गांव की मिट्टी से जुड़ी कहानियां भी खूब पसंद आ रही हैं. ग्राम चिकित्सालय ने रोजमर्रा के आम जीवन को दर्शाने वाली कहानी और दिल को छू लेने वाले जज्बातों के जरिए इसी ट्रेंड को दर्शकों के सामने पेश किया है. पहले सीजन को मिले जबरदस्त प्यार के बाद, हमें गांव की कहानी दिखाने वाले इस कॉमेडी-ड्रामा का अगला भाग दर्शकों के सामने लाते हुए बेहद खुशी हो रही है, जिसमें एक बार फिर से जज्बातों, हकीकत और सामाजिक संदेश की शानदार जुगलबंदी नजर आने वाली है."
उन्होंने कहा, "यह सीरीज द वायरल फीवर के साथ हमारे पुराने और मजबूत रिश्ते को एक कदम और आगे ले जाती है. हम दोनों का हमेशा से यही एक मकसद रहा है कि हम संस्कृति से जुड़ी और दिल को छू लेने वाली ऐसी कहानियां दर्शकों के सामने लाएं जिनसे अलग-अलग भाषाओं और क्षेत्रों के दर्शकों को जुड़ाव महसूस हो.”
यह भी पढ़ें: इब्राहिम अली खान ने पलक तिवारी को दिया धक्का, पैप्स को देखते ही एक्ट्रेस को दरवाजे के अंदर धकेला, वीडियो वायरल
सीरीज के निर्देशक ललितम तिवारी ने कहा , “हमें खुशी है कि हम ग्राम चिकित्सालय के दूसरे सीजन के साथ उस कहानी को आगे बढ़ा रहे हैं, जो हमारे लिए सिर्फ एक गांव पर आधारित एक कॉमेडी-ड्रामा से कहीं बढ़कर रही है. पहले सीजन से ही हमने गांव की असल जिंदगी को उसकी हकीकत के साथ पूरी ईमानदारी से दिखाने की कोशिश की है. इस नए सीजन में हम इसी सोच को और आगे ले जा रहे हैं, जिसमें गांव में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने से जुड़ी परेशानियां, गांव के लोगों का बिल्कुल अनोखा अंदाज, उनके बीच का आपसी प्यार और मुश्किलों का सामना करने की उनकी हिम्मत को दिखाया गया है जिसे बड़ी बारीकी से तराशे गए और दर्शकों को अपने जैसे लगने वाले किरदा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं