अपनी नई फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को लेकर करीना कपूर इन दिनों उत्साहित हैं। इस फिल्म में उनके हीरो सलमान खान हैं और फिल्म के निर्देशक कबीर खान हैं। करीना कहती हैं कि 'बजरंगी भाईजान' एक ऐसी फिल्म है, जिसकी कहानी आकर्षित करने वाली है।
दरअसल, इन दिनों करीना चुन-चुनकर फिल्में कर रही हैं। खासतौर से उनका ध्यान सिर्फ बड़े बजट की बड़े अभिनेताओं के साथ फिल्में करने पर है। ऐसे में ज़ाहिर है कि करीना एक ऐसी फिल्म का हिस्सा बनी हैं, जिसमें न सिर्फ सलमान खान हीरो हैं, बल्कि निर्देशक कबीर खान हैं, जिन्होंने अब तक अपनी सभी फिल्मों में कैटरीना कैफ को कास्ट किया।
फिर वह चाहे फिल्म 'न्यूयॉर्क' हो या फिर 'एक था टाइगर'। इन सभी फिल्मों में कबीर की हीरोइन कैटरीना कैफ थीं। पहली बार करीना की एंट्री हुई है, कबीर की फिल्म में इसलिए उत्साह जायज है और शायद यही वजह है कि करीना अपनी इस फिल्म को बहुत ही ख़ास मानती हैं।
वैसे भी करीना थोड़े एक्सपेरिमेंट करके देख चुकी हैं और जब भी किसी फिल्म का भार उनके नाम और स्टारडम के कंधे पर आया उस फिल्म की नैया डगमगाने लगी। फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में' में उनके साथ उनके जूनियर इमरान खान थे। फिल्म का बोझ करीना के स्टारडम पर टिका था मगर फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई। फिल्म 'हीरोइन' का बोझ भी उनके कन्धों पर ही था और उसकी नैया भी ठीक से पार नहीं लगी। ऐसे में करीना के लिए भी ऐसी ही फिल्मों से उत्साहित होना बेहतर है, जहां इनके साथ सलमान, शाहरुख़, आमिर, अजय देवगन जैसे बड़े सितारे हों।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं