गीतकार जावेद अख्तर (Defamation case by Javed Akhtar) द्वारा दायर मानहानि के एक मामले में अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के पेश नहीं होने पर मुम्बई की एक अदालत ने सोमवार को उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया. अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने एक फरवरी को रनौत को समन जारी कर एक मार्च को अदालत के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया था. कंगना रनौत के सोमवार को अदालत में पेश नहीं होने पर मजिस्ट्रेट आरआर खान ने अभिनेत्री के खिलाफ जमानती वारंट जारी करते हुए मामले को सुनवाई के लिए 26 मार्च के लिए सूचीबद्ध कर दिया. इससे पहले, निचली अदालत ने बताया था कि मामले की आगे की सुनवाई के लिए 22 मार्च की तारीख तय की गई है. रनौत के वकील रिजवान सिद्दीकी ने अदालत में दलील दी थी अभिनेत्री के खिलाफ समन कानून की उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना जारी किया और इसलिए यह 'विधि विरुद्ध' है. सिद्दीकी ने कहा कि मजिस्ट्रेट द्वारा जिस प्रक्रिया का पालन किया गया, उसे बंबई उच्च न्यायालय में चुनौती दी जाएगी.
वहीं, जावेद अख्तर (Javed Akhtar) की वकील वृंदा ग्रोवर ने दलील दी कि किसी उच्च अदालत के समन पर रोक ना लगाने के मद्देनजर अगर प्रक्रिया को चुनौती भी दी जाती है, तब भी रनौत को अदालत के निर्देशानुसार पेश होना होगा. वकील ने दलील दी, 'आदेश के खिलाफ अपील करना या प्रक्रिया को चुनौती देना आरोपी का अधिकार है, इससे कोई इनकार नहीं कर सकता और ऐसा करने से कोई उसे रोक भी नहीं सकता...यह अदलत भी नहीं. कगना रनौत इस अदालत के आदेश का पालन करने में विफल रही हैं और किसी उच्च अदालत ने भी समन पर रोक नहीं लगाई है.'
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इसके बाद ग्रोवर ने अभिनेत्री के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने की अपील दायर की. इसका सिद्दीकी ने विरोध किया. मजिस्ट्रेट खान ने पाया कि कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को उनके खिलाफ जारी प्रक्रिया के खिलाफ उच्च अदालत में चुनौती देने की स्वतंत्रता है लेकिन इससे वह इस अदालत में पेश होने से बच नहीं सकतीं. इसके बाद अदालत ने रनौत के खिलाफ जमानती वारंट जारी कर मामले को 26 मार्च को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया. पुलिस ने पिछले महीने एक रिपोर्ट दाखिल करते हुए कहा था कि अभिनेत्री के खिलाफ मानहानि का एक मामला दर्ज किया गया है. जावेद अख्तर ने रनौत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और आरोप लगाया था कि अभिनेत्री ने उनके खिलाफ निराधार और झूठी बयानबाजी की है, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं