Badki Bahu Chutki Bahu: बड़की बहू छोटकी बहू एक्ट्रेस रानी चटर्जी अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी अपनी एक्टिंग के साथ फिटनेस का भी खास ध्यान रखती हैं. इस काम में वह कोई कोताही नहीं बरतती हैं. भोजपुरी एक्ट्रेस रोजाना वर्कआउट करती हैं. जिसके बारे में वो सोशल मीडिया पर बताती रहती हैं. वो सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस वीडियो और फोटो शेयर करती हैं. मगर अब रानी चटर्जी ने बता दिया है कि उनकी फिटनेस का राज क्या है. उन्होंने अपना दर्द भी शेयर किया है.
बड़की बहू छोटकी बहू एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने वर्कआउट करते हुए अपना वीडियो शेयर किया है. जिसमें पहले वो वर्कआउट करती नजर आ रही हैं. उसके बाद जिम में उनकी मां वेट उठा रही हैं. जिसे देखकर लोग चौंक रहे हैं. रानी की मां भी इस उम्र में इतनी फिट हैं. वो रानी से बेहतर तरीके से एक्सरसाइज कर रही हैं. रानी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-जब मम्मी इतनी फिटनेस फ्रिक है तो मुझे तो जिम जाना ही पड़ता है...वरना मम्मी जीने नही देती मेरी सच्ची मोटिवेशन मेरी सुपर मां.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बड़की बहू छोटकी बहू एक्ट्रेस का वीडियो
बड़की बहू छोटकी बहू एक्ट्रेस रानी चटर्जी की मम्मी को वर्कआउट करते हुए देख फैंस भी चौंक रहे हैं. वो वीडियो पर ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा, बेटी तो बेटी मम्मी भी वाह. वहीं दूसरे ने लिखा- मम्मी तो बढ़िया वर्कआउट करती हैं. एक ने लिखा- मां के आगे बेटी फेल है. वहीं कुछ लोग हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहे हैं. रानी का पूरा इंस्टाग्राम फिटनेस वीडियो से भरा हुआ है. वो हर एक्सरसाइज करते हुए वीडियो शेयर करती हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो रानी के पास इस समय कई फिल्में हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं