विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2018

Tiger Shroff और Disha Patani हेलिकॉप्टर पर करने जा रहे हैं ये काम, जानकर रह जाएंगे हैरान

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की दोस्ती के चर्चे 'बागी 2' की शूटिंग के दौरान पूरे उफान पर रहे हैं. अब उनसे जुड़ी यह खबर आ रही है.

Tiger Shroff और Disha Patani हेलिकॉप्टर पर करने जा रहे हैं ये काम, जानकर रह जाएंगे हैरान
'बागी 2' में टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी
  • 30 मार्च को रिलीज हो रही है फिल्म
  • साजिद नाडियाडवाला है प्रोड्यूसर
  • 21 फरवरी को रिलीज होगा ट्रेलर
नई दिल्ली: 'बागी 2' के निर्माता मुंबई के रेसकोर्स में 21 फरवरी को एक अनूठे तरीके से फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने के लिए तैयार हैं. बागी फ्रेंचाइजी की दूसरी किस्त का ट्रेलर पेश करते हुए, फिल्म की मुख्य जोड़ी टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की एंट्री थोड़ी अनोखी और हटके होगी. 'बागी 2' के ट्रेलर लॉन्च में टाइगर और दिशा दमदार एक्शन अवतार में एंट्री लेंगे, जहां दोनों कलाकार मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में हेलीकॉप्टर से लैंड करेंगे और स्वैग के साथ वहां मौजूद लोगों से रूबरू होंगे.
 
फिल्म में एक्शन सीन की भरमार होगी जिसमे से फिल्म का सबसे अहम सीन हेलीकॉप्टर में फिल्माया गया है.  इसलिए फिल्म की यह एक्शन-पैक जोड़ी अपने ऑनस्क्रीन स्टंट को असल जिन्दगी मे दोहराने के लिए तैयार है. साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'बागी 2' का दर्शक दिल थाम कर इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म में एक्टर टाइगर अनदेखे अवतार में दिखाई देंगे जो उनके प्रशंसकों के लिए किसी सरप्राइज से कम नही होगा.

Video: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ से विशेष बातचीत 



प्रियंका चोपड़ा का फिर दिखेगा बिंदास अंदाज, 14 साल बाद करने जा रही हैं ये काम

'बागी 2' में पहली बार टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे.  फिल्म के निर्माता ने 'बागी 3' की घोषणा कर इस उत्साह को एक स्तर ऊपर कर दिया है. 'बागी 3' की शूटिंग दिसंबर, 2018 से शुरू होगी.  साजिद नाडियाडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित 'बागी 2' को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा पेश किया जाएगा. अहमद खान निर्देशित यह फिल्म 30 मार्च 2018 को रिलीज होगी. 

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baaghi 2, Tiger Shroff, Disha Patani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com