विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2019

शिवसेना से NCP और कांग्रेस ने मिलाया हाथ, तो भड़के ये बॉलीवुड प्रोड्यूसर, बोले- 'सांप्रदायिक पार्टी है...'

शिवसेना (Shiv Sena) के साथ NCP और कांग्रेस (Congress) पार्टी ने किया गठबंधन तो भड़के ये बॉलीवुड प्रोड्यूसर, ट्वीट कर लगाई फटकार...

शिवसेना से NCP और कांग्रेस ने मिलाया हाथ, तो भड़के ये बॉलीवुड प्रोड्यूसर, बोले- 'सांप्रदायिक पार्टी है...'
अशोक पंडित (Ashoke Pandit) ने महाराष्ट्र को लेकर किया ट्वीट
  • एनसीपी और कांग्रेस ने शिवसेना से मिलाया हाथ
  • एनसीपी और कांग्रेस पर भड़के बॉलीवुड प्रोड्यूसर
  • ट्वीट कर कही यह बात
नई दिल्ली:

महाराष्ट्र (Maharashtra) के सियासी घमासान पर अब भी लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं. बीते रविवार को देवेंद्र फडणवीस (Devendra Phadnavis) और अजित पवार (Ajit Pawar) ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यंत्री पद की शपथ लेकर सबको चौंका दिया था तो वहीं मंगलवार को अजित पवार ने इस्तीफा देकर पूरा सीन ही चेंज कर दिया था. बाद में देवेंद्र फडणवीस ने भी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. अब महाराष्ट्र में एनसीपी (NCP), कांग्रेस और शिवसेना के गठबंधन की सरकार बन रही है, जिसमें मुख्यमंत्री पद के लिए उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackrey) शपथ लेंगे.

महाराष्ट्र में शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस सरकार बनने पर बॉलीवुड डायरेक्टर का ट्वीट, बोले- क्या मेरे जैसे 'भैया' सुरक्षित हैं...


महाराष्ट्र में विरोधी पार्टियों के बीच गठबंधन को लेकर बॉलीवुड प्रोड्यूसर अशोक पंडित (Ashoke Pandit) ने अपना गुस्सा जाहिर किया है. अशोक पंडित ने एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना के गठबंधन को लेकर अपने ट्विटर हैंडल से लिखा, 'झूठे उदारवादी, शहरी नक्सली, लुटियन मीडिया, कम्युनिस्टों ने कांग्रेस (Congress) और एनसीपी (NCP) के शिवसेना (Shiv Sena) से हाथ मिलाने पर आपराधिक चुप्पी साध रखी है, जिनके अनुसार शिवसेना एक सांप्रदायिक पार्टी है.'

शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए शेयर की फोटो, '100 सुनार की, एक शरद पवार की'

अशोक पंडित के इस ट्वीट पर लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें कि अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे के बाद ही शिवसेना-कांग्रेस और एनसीपी (Shiv Sena-NCP-Congress) की बैठक में उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के नाम का ऐलान किया गया. उद्धव ठाकरे 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ashoke Pandit, Ashoke Pandit Tweet Viral, Ashoke Pandit Slammed NCP And Congress, Shiv Sena, Uddhav Thackeray, Ashoke Pandit On Maharashtra Politics, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com