बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का पिछले साल कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग्स केस में नाम आया था. जिसमें एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) के अधिकारी समीर वानखेडे के नेतृत्व में उन्हें गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद आर्यन खान को कुछ दिन जेल में काटने पड़े. हालांकि एनसीबी की स्पेशल टीम ने बीते दिनों इस पूरे मामले में किंग खान के बेटे को क्लीन चिट दे दी है. यह पहला मौका नहीं हैं, जब किसी स्टार किड्स का नाम विवादों में आया है. आर्यन से पहले और भी कई स्टार किड्स विवादों में आ चुके हैं. आज हम आपको उनसे रूबरू करवाते हैं.
संजय दत्त
बॉलीवुड के मुन्ना भाई यानी संजय दत्त अपनी जिंदगी में कई विवादों की वजह से सुर्खियों में रह चुके हैं. लेकिन जिस विवाद की वजह से संजय दत्त को मुश्किलों का सामना करना पड़ा था, वह साल 1993 मुंबई बम ब्लास्ट से जुड़े एक मामले में था. इस मामले में संजय दत्त को आर्म एक्ट के तहत जेल जाना पड़ा था.
-
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
प्रतीक बब्बर
यह अभिनेता से राजनेता बने राज बब्बर के बेटे हैं. प्रतीक बब्बर खुलकर अपनी ड्रग्स की लत पर बात करते हैं. अपनी इस लत की वजह से उन्हें विवादों का सामना करना पड़ा था. प्रतीक बब्बर को बचपन से ड्रग्स की लत थी. हालांकि अब वह पूरी तरह से इससे दूर हैं.
सलमान खान
यह बॉलीवुड के मशहूर कलाकार हैं. सलमान खान से हर कोई वाकिफ है. वह भी कई विवादों के लेकर सुर्खियों में आ चुके हैं, लेकिन काला हिरण मामले में सलमान खान को सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. सलमान खान सलीम खान के बेटे हैं.
फरदीन खान
यह हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता फिरोज खान के बेटे हैं. एनसीबी ने साल 2001 में फरदीन खान को एक ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था. आखिरकार उन्हें 2012 में मामले में छूट दे दी गई.
सूरज पंचोली
अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली का विवाद जगजाहिर है. उनका नाम अभिनेत्री जिया खान की आत्महत्या के केस में आया था. जिया खान की मां ने सूरज पंचोली पर गंभीर आरोप लगाए थे. जिसके बाद सूरज को जेल भी जाना पड़ा था.
पूजा भट्ट
यह निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट की बेटी हैं. पूजा भट्ट ने खुद अपनी शराब की लत का खुलासा किया था. जिसके बाद वह विवादों में आई थीं. पूजा भट्ट ने बताया था कि वह दशकों तक शराब की लत से परेशान थी. हालांकि अब वह शराब से काफी दूर हैं.
सारा अली खान
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान को साल 2020 में विवादों का सामना करना पड़ा था. उन्हें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में विवादों से गुजरना पड़ा था. इस मामले में एनसीबी ने सारा अली खान से पूछताछ भी की थी.
अनन्या पांडे
आर्यन खान ड्रग्स केस में चिंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे की विवादों में रही थीं. एनसीबी के अनुसार अनन्या और आर्यन पांडे की एक व्हाट्सएप चैट सामने आई थी. जिसमें दोनों कथित तौर पर ड्रग्स पर बात कर रहे थे. इसके बाद एनसीबी ने अनन्या पांडे के घर पर छापेमारी की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं