विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2019

अरहान खान ने दी सिद्धार्थ शुक्ला पर तेजाब फेंकने की धमकी, सलमान खान का यूं आया रिएक्शन...देखें Video

Bigg Boss: अरहान खान (Arhaan Khan) ने सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) पर तेजाब फेंकने की दी धमकी, बिग बॉस के घर का वायरल हुआ वीडियो.

अरहान खान ने दी सिद्धार्थ शुक्ला पर तेजाब फेंकने की धमकी, सलमान खान का यूं आया रिएक्शन...देखें Video
अरहान खान (Arhaan Khan) ने सिद्धार्थ शुूक्ला (Sidharth Shukla) को दी धमकी
  • अरहान खान ने सिद्धार्थ शुक्ला को दी धमकी
  • बिग बॉस के घर का वीडियो हुआ वायरल
  • सलमान खान ने यूं दिया रिएक्शन
नई दिल्ली:

टेलीविजन के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) में इन दिनों काफी हंगामा चल रहा है. बिग बॉस 13 में रश्मि देसाई (Rashami Desai) और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच झगड़ा बढ़ता ही जा रहा है. 'वीकेंड का वॉर' में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्से में रश्मि ने सिद्धार्थ पर चाय फेंक दी. इसके बाद सिद्धार्थ (Sidharth Shukla) भी गुस्से से तिलमिला उठे और उन्होंने भी अपने कप की चाय रश्मि पर फेंक दी. तभी अरहान बीच में आए और सिद्धार्थ और अरहान में खूब झगड़ा हुआ. इसी खींचातानी में अरहान खान (Arhaan Khan) की शर्ट भी फट गई. अब बिग बॉस (Bigg Boss 13) का एक और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

Dabangg 3 Box Office Collection Day 3: सलमान खान की 'दबंग 3' ने वीकेंड पर मचाया धमाल, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़


इस वीडियो में अरहान खान (Arhaan Khan), सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) पर तेजाब फेंकने की धमकी दे रहे हैं. बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वयारल हो रहा है. इस वीडियो को ट्विटर पर लोग खूब शेयर कर रहे हैं और अरहान खान के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं. बिग बॉस के इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रश्मि, सिद्धार्थ से झगड़े के बाद रो रही हैं, वहीं, अरहान खान कह रहे हैं, "सिर्फ चाय ही नहीं तेजाब भी फेकूंगा मुंह पर."

बॉलीवुड डायरेक्टर बोले- अब तो प्रधानमंत्री जी ने भी कह दिया कि मुसलमानों को कोई फर्क नहीं पड़ेगा...

अरहान खान (Arhaan Khan) का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैन्स अरहान को सिद्धार्थ की जान के लिए खतरा बता रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान भी अरहान की सभी बातों को देख और सुन रहे हैं. वहीं, इस हफ्ते 'वीकेंड का वॉर' में सलमान खान (Salman Khan) ने घरवालों की जमकर क्लास लगाई. सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई और अरहान खान को सलमान खान ने खूब फटकार लगाई. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss, Bigg Boss 13, Arhaan Khan, Sidharth Shukla Arhaan Khan Threaten Sidharth Shukla, Bigg Boss Updates, Arhaan Khan Video Viral, Video Viral, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com