विज्ञापन

जब मलाइका अरोड़ा को हुआ था पहली नजर में प्यार, बेगम बनने के लिए तोड़ दी थी मजहब की दीवार, कुछ ऐसी है लवस्टोरी

आज भले ही दोनों अलग हैं लेकिन अरबाज और मलाइका बेहद खूबसूरत रहा और इसकी शुरुआत भी बेहद दिलचस्प थी.

जब मलाइका अरोड़ा को हुआ था पहली नजर में प्यार, बेगम बनने के लिए तोड़ दी थी मजहब की दीवार, कुछ ऐसी है लवस्टोरी
पहली नजर में प्यार में पड़ गए थे अरबाज खान और मलाइका
नई दिल्ली:

मलाइका अरोड़ा और अरबाज़ खान की जोड़ी कभी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ी कही जाती थी. दोनों एक पावर कपल थे. लेकिन शादी के 19 सालों बाद 2017 ये दोनों सितारे अलग हो गए. अब अरबाज खान सूरा खान के साथ शादीशुदा हैं. उन्होंने 2023 में दूसरी शादी कर ली थी और हाल ही में वह पिता भी बने हैं. वहीं मलाइका अब भी सिंगल हैं और अपनी मर्जी से अपनी जिंदगी जीती है. आज भले ही दोनों अलग हैं लेकिन अरबाज और मलाइका बेहद खूबसूरत रहा और इसकी शुरुआत भी बेहद दिलचस्प थी. आइए जानते हैं कि दोनों कैसे मिले और कैसे प्यार हुआ.

पहली नजर में प्यार में पड़ गए दोनों

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा पहली बार कॉफी की वजह से मिले. लेकिन ये कोई कॉफी डेट नहीं थी. दरअसल बात 1993 की है, जब अरबाज़ और मलाइका को 'मिस्टर कॉफ़ी' नाम के एक कॉफ़ी ब्रांड के लिए एक कमर्शियल शूट के लिए बुलाया गया था. वे वहीं पहली बार मिले और एक-दूसरे को देखते ही प्यार में प़ड़ गए. उन्हें पहली नजर का प्यार हो गया. जल्द ही उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया और 5 साल डेटिंग की.

किसने किया प्रपोज?

अरबाज और मलाइका में से किसे किसने प्रपोज किया इस पर बात करते हुए मलाइका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, “हम दोनों को एक ही समय पर एक-दूसरे से प्यार हुआ. लेकिन, मैंने ही कहा था कि हमें शादी कर लेनी चाहिए. अरबाज़ ने मुझे प्रपोज नहीं किया था.”

धर्म के बंधनों को तोड़ की शादी

मलाइका और अरबाज़ दो अलग-अलग धर्मों से आते हैं, जिसकी वजह से यह अटकलें लगने लगी थीं कि वे अपनी शादी किस रीति-रिवाज से करेंगे. लेकिन, उन्होंने जो किया, उससे सारे सवालों के जवाब मिल गए. 12 दिसंबर, 1998 को, पांच साल तक एक मजबूत रिश्ते में रहने के बाद, मलाइका और अरबाज़ ने सुबह के समय एक चर्च में शादी की. इसके बाद शाम को निकाह हुआ, और रात को एक शानदार रिसेप्शन रखा गया. हालांकि इनकी शादी काफी ग्रैंड थी लेकिन मेहमान काफी चुनिंदा लोग ही बने.

साल 2002 में मलाइका ने बेटे अरहान को जन्म दिया. जो अब 24 साल के हो चुके हैं. 2017 में तलाक के बाद भी मलाइका और अरबाज, अरहान की ज्वाइंट पैरेंटिंग कर रहे हैं.  

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
Consulting News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arbaaz Khan And Malaika Aroras Love Story, Arbaaz Khan And Malaika Arora, Malaika Arora, Malaika Arora Arbaaz Khan, Malaika Arora News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com