बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने एलओसी के पार आतंकी ढांचे को निशाना बनाने वाली सैन्य कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर के लिए भारतीय सेना की तारीफ की है. हालांकि रक्षा बलों ने आधिकारिक तौर पर इस ऑपरेशन की डिटेल नहीं दी हैं. लेकिन माना जाता है कि यह 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए घातक हमले का रणनीतिक जवाब था जिसमें 26 पर्यटक मारे गए थे. अनुपम खेर ने एक्स पर लिखा, “भारत माता की जय #ऑपरेशन सिंदूर”.
एक्टर का यह ट्वीट रक्षा मंत्रालय की अनाउंसमेंट यह घोषणा किए जाने के तुरंत बाद आया कि भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान के बहावलपुर क्षेत्र में स्थित कई आतंकी ठिकानों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया है. भारतीय हवाई क्षेत्र के भीतर से किए गए इस हमले को अधिकारियों ने “नियतपूर्ण और गैर-उग्रवादी” बताया.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
भारत माता की जय! 🇮🇳🇮🇳🇮🇳#OperationSindoor
— Anupam Kher (@AnupamPKher) May 7, 2025
भारतीय सेना ने बाद में अपने आधिकारिक हैंडल से एक पोस्ट के साथ इस कार्रवाई की पुष्टि की, जिसमें कहा गया, “न्याय हुआ. जय हिंद.” केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और बंदी संजय कुमार समेत प्रमुख राजनीतिक नेताओं ने सैन्य जवाबी कार्रवाई की सराहना की और इसे पहलगाम हमले के पीड़ितों के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि बताया.
सूत्रों ने बताया कि भारतीय सशस्त्र बलों के नेतृत्व में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में कम से कम 9 आतंकवादियों को मार गिराया गया और कई लोग घायल हो गए. कहा जाता है कि सटीक हवाई हमलों ने कोटली, अहमदपुर शर्किया, मुजफ्फराबाद, मुरीदके और फैसलाबाद में रणनीतिक आतंकवाद से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया. रक्षा अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि उकसावे से बचने के लिए मिशन को सावधानीपूर्वक अंजाम दिया गया और विशेष रूप से पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को बाहर रखा गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं