विज्ञापन
This Article is From Feb 05, 2020

अनुपम खेर की मॉम ने दलेर मेहंदी के गाने पर किया धमाकेदार डांस, देखें Video

अनुपम खेर (Anupam Kher) की मॉम दुलारी खेर का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, इसमें वह जमकर डांस कर रही हैं.

अनुपम खेर की मॉम ने दलेर मेहंदी के गाने पर किया धमाकेदार डांस, देखें Video
अनुपम खेर (Anupam Kher) का ट्वीट हुआ वायरल
  • अनुपम खेर का ट्वीट हुआ वायरल
  • मां का डांस वीडियो फैन्स के साथ किया शेयर
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. हाल ही में अनुपम खेर ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में अनुपम खेर (Anupam Kher Twitter) की मम्मी दलेर मेहंदी (Daler Mahendi) के सुपरहिट गाने 'ना ना ना ना ना नारे' पर डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुपम खेर की मां दुलारी खेर जमकर डांस कर रही हैं. एक्टर के द्वारा शेयर किए गया यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर कमेंट भी कर रहे हैं. 

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ इस अंदाज में की पार्टी में एंट्री- Photos और Video हुए वायरल

इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम खेर (Anupam Kher) ने कैप्शन में लिखा, "मां इस तरह शादी में मस्ती से डांस कर रही हैं, जैसे कल होगा ही नहीं. वह रुकना नहीं चाहतीं. मेरी भतीजी ने उन्हें शांत कराया वहीं, मेरे भाई भी जब-जब कैमरे के आगे से गुजर रहे हैं तब डर और चौंकने वाले अलग-अलग एक्सप्रेशन दे रहे हैं." एक्टर के इस ट्वीट पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड को चटाई धूल, भूमि पेडनेकर पर चढ़ा क्रिकेट का बुखार- देखें Video

बता दें कि अनुपम खेर (Anupam Kher) समसामयिक मुद्दों पर अक्सर अपनी राय भी पेश करते हैं. कई बार तो उनके ट्वीट जमकर वायरल भी होते है. हाल ही में अनुपम खेर फिल्म 'वन डे' में नजर आए थे. इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी मुख्य भुमिका में नजर आई थीं. इससे पहले अनुपम खेर ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के जीवन पर बनी फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में भी मुख्य भूमिका अदा की थी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anupam Kher, Anupam Kher Mummy Dance Video Viral, Anupam Kher Mummy, Daler Mehndi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com