विज्ञापन
This Article is From Jun 12, 2023

रणबीर कपूर की 'एनिमल' का प्री टीजर रिलीज, धमाकेदार एक्शन देख थम जाएगी फैंस की सांसें

रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर की अपकमिंग फिल्म एनिमल का प्री टीजर रिलीज हो गया है, जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है.

रणबीर कपूर की 'एनिमल' का प्री टीजर रिलीज, धमाकेदार एक्शन देख थम जाएगी फैंस की सांसें
रणबीर कपूर की एनिमल का प्री टीजर हुआ रिलीज
नई दिल्ली:

रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'एनिमल' के निर्माताओं ने फिल्म का एक रोमांचक प्री-टीज़र जारी कर दिया है, जो इसकी दिलकश दुनिया और जबरदस्त कहानी की एक आकर्षक झलक को दिखा रहा है. इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के दो पॉवरहाउस - निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा और एक्टर रणबीर कपूर की इस  क्लासिक गाथा को भूषण कुमार ने  प्रोड्यूस किया है! 

फिल्म के इस  प्री-टीज़र में रणबीर एक्शन से भरपूर अवतार में नज़र आ रहे हैं. फिल्म का एक्साइटमेंट को बरकरार रखते हुए टीजर में बताया गया है कि 11 अगस्त 2023 को 5 भाषाओं हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम में  वर्ल्डवाइड थिएटर में रिलीज किया जाएगा. प्री टीजर को देखने के बाद फैंस ने भी रिएक्शन दिया है और फिल्म को मास्टरपीस बताते हुए नजर आ रहे हैं. 

एनिमल' भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी की सिने1 स्टूडियोज़ और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा निर्मित है, जिसमें रणबीर कपूर के साथ अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी जैसे स्टार कलाकार अहम किरदारों में नजर आएंगे. 

गौरतलब है कि रणबीर कपूर के लिए साल 2022 और साल 2023 काफी खास रहा है. जहां पिछले साल वह आलिया भट्ट संग शादी के बंधन में बंधे थे तो वहीं साल के अंत में वह बेटी राहा कपूर के पिता बने हैं. जबकि वर्कफ्रंट में ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई है. वहीं साल 2023 में रिलीज हुई तू झूठी मैं मक्कार सफल साबित हुई है, जिसके चलते फैंस को बेसब्री से एनिमल का बेसब्री से इंतजार है. 

पैपराजी ने सिद्धार्थ के साथ फोटो के लिए किया रिक्वेस्ट, अदिति ने कहा - "मुमकिन नहीं"

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Animal, Animal Pre Teaser, Animal Film, Ranbir Kapoor Film, Ranbir Kapoor Upcoming Film, Bollywood News, Bollywood News In Hindi,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com