बॉलीवुड की कई फिल्मों में ऐसा हुआ जब किसी एक्टर ने रोल ठुकरा दिया और वो फिल्म हिट हो गई. कई बार तो उसी किरदार से एक्टर रातों-रात सुपरस्टार बन गए. ऐसे किस्से एक दो नहीं बल्कि कई सुनने को मिलते हैं. ऐसी ही एक दिलचस्प कहानी है सुपरहिट फिल्म 'ताल' की. ऐश्वर्या राय, अनिल कपू और अक्षय खन्ना स्टारर इस फिल्म में अनिल कपूर के किरदार को खूब पसंद किया गया था लेकिन कम लोग ही जानते हैं कि अनिल कपूर से पहले ये रोल किसी और एक्टर को ऑफर किया गया था. इस फिल्म से जुड़ा किस्सा एक्टर अनिल कपूर ने खुद इसी वीकेंड 'डांस दीवाने 3' के सेट पर सुनाया, जहां वे गेस्ट जज बनकर पहुंचे थे.
अनिल कपूर नहीं थे 'ताल' की पहली पसंद
'डांस दीवाने 3' के सेट पर अनिल कपूर ने फिल्म से जुड़ा किस्सा सुनाते हुए बताया, कैसे 'ताल' फिल्म का रोल पहले गोविंदा को मिलने वाला था और बाद में उन्हें मिल गया था. उन्होंने वो खुलासा किया, जिससे हर कोई अनजान था. उन्होंने बताया कि पहली, दूसरी नहीं बल्कि इस फिल्म के लिए अनिल कपूर चौथी पसंद थी. उनसे पहले फिल्म के डायरेक्टर सुभाष घई ने कई एक्टर्स को रोल ऑफर किया था. हालांकि, सभी ने किसी न किसी वजह से फिल्म करने से मना कर दिया और अनिल कपूर को इस किरदार के लिए साइन किया गया. बता दें कि इस फिल्म के मेन रोल में ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना थे. अनिल कपूर सहायक एक्टर की भूमिका में नजर आए थे.
गोविंदा ने ठुकराया ऑफर
अनिल कपूर ने बताया कि उनका रोल पहले गोविंदा को मिला था लेकिन गोविंदा ने फिल्म ठुकरा दिया और ये रोल अनिल कपूर के पास पहुंच गया. बता दें कि पहली बार ऐसा नहीं हुआ, जब गोविंदा ने किसी फिल्म का ऑफर ठुकराया था. इससे पहले भी कई सुपरहिट फिल्म से उन्होंने किनारा किया. गोविंदा की छोड़ी कई फिल्मों के रोल का फायदा दूसरे स्टार्स को हुआ था. कहा तो ये भी जाता है कि फिल्म 'गदर' में भी पहले गोविंदा को ही अप्रोच किया गया था लेकिन जब उन्होंने रोल करने से मना कर दिया तो सनी देओल को पास फिल्म पहुंची. फिल्म 'देवदास' में भी चुन्नीबाबू का रोल गोविंदा को ही ऑफर किया गया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
"आग लगा दिया": आलिया-रणवीर से बोले पैपराजी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं