विज्ञापन
This Article is From May 05, 2018

अमिताभ बच्चन को ट्विटर से करनी पड़ गई रिक्वेस्ट, बोले- कुछ और करना हो नंबर बढ़ाने के लिए तो बोलो

ट्विटर पर सबसे अधिक फॉलो की जानेवाली भारतीय हस्तियों में से एक मेगास्टार अमिताभ ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट के प्रबंधक से फॉलोअर्स की संख्या बढ़ाने का एक बार फिर आग्रह किया है.

अमिताभ बच्चन को ट्विटर से करनी पड़ गई रिक्वेस्ट, बोले- कुछ और करना हो नंबर बढ़ाने के लिए तो बोलो
अमिताभ बच्चन (फाइल फोटो)
  • अमिताभ बच्चन ने की ट्वीटर से रिक्वेस्ट
  • ट्वीट कर पूछा, कैसे बढ़ाएं फॉलोअर्स
  • अभी 3.43 करोड़ फॉलोअर्स
नई दिल्ली: ट्विटर पर सबसे अधिक फॉलो की जानेवाली भारतीय हस्तियों में से एक मेगास्टार अमिताभ ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट के प्रबंधक से फॉलोअर्स की संख्या बढ़ाने का एक बार फिर आग्रह किया है. बिग बी ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि वह ट्विटर पर बहुत कुछ पोस्ट करते रहते हैं. उन्होंने साथ ही पूछा कि फॉलोअर्स की संख्या बढ़ाने के लिए क्या कुछ और भी करने की जरूरत है. अमिताभ ने ट्वीट किया, "अरे यार ट्विटर जी. यार अब तो हमारे नंबर बढ़ा दो. कब से इतना कुछ डाल रहे हैं.. कुछ और करना हो, नंबर बढ़ाने के लिए तो बोलो."

अमिताभ बच्चन के SMS का अनुष्का शर्मा ने नहीं दिया जवाब, तो बिग बी को उठाना पड़ा ये कदम
बिग बी के अधिकारिक और सत्यापित ट्विटर हैंडल सीनियर बच्चन के 3.43 करोड़ फॉलोअर्स हैं. इस सप्ताह की शुरुआत में बिग बी ने माइक्रो- ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा था कि वे फॉलोअर्स की संख्या को स्थिर कैसे रखते हैं. उन्होंने यह कहते हुए ट्विटर छोड़ने की चेतावनी भी दी थी. अमिताभ की फिल्म '102 नॉट आउट' चार मई को रिलीज हुई, जिसमें उनके साथ ऋषि कपूर भी हैं.

VIDEO: पुरानी यादों में खोए अभिनेता अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर

(इनपुट आईएएनएस से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Twitter, Twitter Followers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com