विज्ञापन
This Article is From Jul 13, 2020

अमिताभ बच्चन ने परिवार के कोरोना पॉजिटिव होने को लेकर किया Tweet, बोले- मैं हाथ जोड़कर...

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने परिवार के कोविड 19 (Covid 19) पॉजिटिव होने के बाद फिर किया ट्वीट.

अमिताभ बच्चन ने परिवार के कोरोना पॉजिटिव होने को लेकर किया Tweet, बोले- मैं हाथ जोड़कर...
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का ट्वीट हुआ वायरल
  • अमिताभ बच्चन का ट्वीट हुआ वायरल
  • एक्टर ने फैन्स को किया धन्यवाद
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है ट्वीट
नई दिल्ली:

 बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), उनके बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan), बहू ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और पोती कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. बच्चन परिवार में कुल 4 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. अमिताभ बच्चन ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी 11 जुलाई की रात को दी थी, तब से ही सोशल मीडिया पर हंगाना मच गया था. फैन्स लगातार उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं. अब हाल ही में अमिताभ बच्चन ने एक और ट्वीट किया है, इस ट्वीट में एक्टर अपने हाथ जोड़कर लोगों को उनके प्यार के लिए धन्यवाद दे रहे हैं. 

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने ट्वीट करते हुए कहा, "जो भी लोग अभिषेक, ऐश्वर्या, आराध्या और मेरे प्रति अपनी चिंता व्यक्त कर रहे हैं और हमारे लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं, उनके जवाब देना संभव नहीं है. मैं अपने हाथ जोड़कर आप लोगों के इस प्यार और स्नेह के लिए धन्यवाद करता हूं." अमिताभ बच्चन का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. अमिताभ बच्चन ने एक और ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, "वो सब जिन्होंने अपनी प्रार्थनाएँ अभिषेक, ऐश्वर्या आराध्या और मुझे, व्यक्त की हैं, मेरा हृदय पूर्वक आभार."


बता दें, 12 जुलाई यानी रविवार को ऐश्वर्या राय और आराध्या का टेस्ट भी पॉजिटिव निकला, हालांकि, जया बच्चन का टेस्ट नेगेटिव था. इस बात की जानकारी अभिषेक बच्चन ने ट्वीट करके दी थी.  एक्टर ने लिखा, "ऐश्वर्या (Aishwarya Rai) और अराध्या भी कोरोना पॉजिटिव हैं. वे घर पर ही क्वारंटीन रहेंगे. बीएमसी को उनकी स्थिति के बारे में बता दिया गया है. मेरी मां के साथ बाकी लोगों की रिपोर्ट नेगिटिव आई है. आप सभी की दुआओं और प्रार्थनाओं के लिए धन्यावद."

लेखक के बारे में
img
प्रतिभा गौड़
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Amitabh Bachchan Twitter, Amitabh Bachchan Tweet Viral, Amitabh Bachchan Instagram, Abhishek Bachchan, Aishwarya Rai Bachchan, Aaradhya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com