रोहित शेट्टी बॉलीवुड के बेहतरीन फिल्ममेकर्स में से एक हैं. उनकी ज्यादातर फिल्में हिट ही साबित होती हैं. वो कॉमेडी और एक्शन फिल्में ज्यादातर बनाते हैं. जिन फिल्मों से रोहित का नाम जुड़ जाता है उसे हिट मान लिया जाता है. रोहित शेट्टी स्टंट भी करते कई बार नजर आते हैं. बता दें रोहित शेट्टी के पिता एक्शन कॉर्डिनेटर, फाइट कंपोजर, इंस्ट्रक्टर, स्टंट मास्टर थे. उनका नाम मुद्दू बाबू शेट्टी है. रोहित कई बार अपने पिता के बारे में बात करते हुए नजर आते हैं. अमिताभ बच्चन ने भी रोहित शेट्टी के पिता के साथ काम किया है. इस बारे में उन्होंने एक बार बताया था.
डॉन में किया था काम
एक बार अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार गए थे. जहां पर अमिताभ बच्चन ने डॉन फिल्म में उनके पिता के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया था. उन्होंने कहा- आपके पिता मुद्दू शेट्टी सर जितने भी स्टंट होते थे वो सिखाते और करवाते थे. कई फिल्मों में उनके साथ काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. बहुत ही मिलनसार उनका स्वभाव रहता था. उन्होंने कभी भी किसी स्टंट के लिए जोर नहीं लगाया हो या कहा हो. वो कहते थे हो सकता है तो बोलो नहीं तो एक डुप्लीकेट से करवा लेंगे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
डॉन फिल्म में उन्होंने स्टंट कॉर्डिनेशन किया था. उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है हमारी फिल्म इंडस्ट्री में. इस वीडियो पर लोग ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा- बहुत से सालों तक हमे उनका नाम ही नहीं पता था. वो फाइटर शेट्टी के नाम से फेमस थे. एक ने लिखा- बिल्कुल शेट्टी जी कमाल के थे. एक ने लिखा- अरे ये पापा थे इनके. एक ने फिल्म का नाम लिखा- त्रिशूल, डॉन और द ग्रेट गैंबलर. रोहित शेट्टी भी अपने पिता की तरह एक स्टंट डायरेक्टर बने हैं. वो भी कई बार जबरदस्त स्टंट करते नजर आते है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं