विज्ञापन
This Article is From Jan 14, 2021

अमिताभ बच्चन ने शेयर की क्रिकेटर्स की बेटियों की लिस्ट, बोले- धोनी की बेटी महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन होगी...

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने ऐसे भारतीय क्रिकेटर्स की लिस्ट शेयर की है, जिनके घर बेटी ने जन्म लिया. इस लिस्ट में लिखा था कि विराट (Virat Kohli) और अनुष्का की भी बेटी है. ऐसा लग रहा है, जैसे भविष्य की महिला क्रिकेट टीम तैयार हो रही है.

अमिताभ बच्चन ने शेयर की क्रिकेटर्स की बेटियों की लिस्ट, बोले- धोनी की बेटी महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन होगी...
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने शेयर की क्रिकेटर्स की बेटियों की लिस्ट
  • अमिताभ बच्चन ने शेयर की क्रिकेटर्स की बेटियों की लिस्ट
  • बिगबी ने कहा कि धोनी की बेटी महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन होगी...
  • बिग बी का ट्वीट हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
नई दिल्‍ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के घर बेटी ने जन्म लिया है. विराट और अनुष्का ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी. बॉलीवुड कलाकारों से लेकर फैंस तक ने विराट और अनुष्का को बेटी के जन्म पर ढेर सारी बधाइयां दी थीं. वहीं, हाल ही में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने ऐसे भारतीय क्रिकेटर्स की लिस्ट शेयर की है, जिनके घर बेटी ने जन्म लिया. इस लिस्ट में लिखा था कि विराट और अनुष्का की भी बेटी है. ऐसा लग रहा है, जैसे भविष्य की महिला क्रिकेट टीम तैयार हो रही है. 

इस ट्वीट में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने भी एक लाइन जोड़ दी. अमिताभ बच्चन ने इस लिस्ट को शेयर करते हुए लिखा, "धोनी की भी बेटी है तो क्या वह इस महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन होगी?" बता दें कि बिग बी द्वारा शेयर की गई लिस्ट में लिखा था,"रायना- बेटी, गंभीर- बेटी, रोहित- बेटी, शमि- बेटी, अश्विन- बेटी, रहाणे- बेटी, जाडेजा- बेटी, पुजारा-बेटी, साहा- बेटी, भज्जी- बेटी, नटराजन- बेटी, उमेश यादव- बेटी और अब विराट (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के घर भी बेटी ने जन्म लिया है. भविष्य की महिला क्रिकेट टीम तैयार हो रही है."

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) द्वारा शेयर किये गए इस ट्वीट पर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा, "आप क्रिकेट में भी परिवारवाद लाना चाहते हैं? यह खेल है, जहां केवल प्रतिभा बोलती है, बुलीवुड की तरह नहीं..." बता दें कि अपनी नन्ही बेटी को लेकर अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) ने पापाराजी से अपील की कि वह उनकी बेटी की तस्वीरें न खीचें. उन्होंने कहा कि हम  हमेशा यह सुनिश्चित करेंगे कि आपको सारे आवश्यक कंटेंट मिल जाएं. हम आपसे अनुरोध करते हैं कि फिलहाल हमारे बच्चे के संबंध में आप कोई भी कंटेंट कैरी ना करें. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Virat Kohli, Anushka Sharma, Amitabh Bachchan On Virat And Anushka Daughter, Amitabh Bachchan On Future Woman Cricket Team
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com