विज्ञापन
This Article is From Oct 31, 2020

डेंटिस्ट से दांत साफ करवा रही थी महिला, अचानक बजी ऐसी रिंगटोन अमिताभ बच्चन का हंसते-हंसते हो गया बुरा हाल

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक लड़की डेंटिस्ट से अपने दांत साफ करवाती नजर आ रही है. हालांकि, अचानक फोन की रिंगटोन बजने पर डॉक्टर डर जाता है.

डेंटिस्ट से दांत साफ करवा रही थी महिला, अचानक बजी ऐसी रिंगटोन अमिताभ बच्चन का हंसते-हंसते हो गया बुरा हाल
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने शेयर किया वायरल वीडियो
  • अमिताभ बच्चन ने शेयर किया वीडियो
  • डॉक्टर से इलाज करवाती नजर आई महिला
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) यूं तो इन दिनों टीवी का मशहूर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 12'' (Kaun Banega Crorepati 12) की मेजबानी कर रहे हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. अमिताभ बच्चन अकसर ट्विटर पर वायरल वीडियो शेयर करते रहते हैं. हाल ही में एक्टर ने फिर से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक महिला डेंटिस्ट के पास अपने दांतों का इलाज करवा रही है. लेकिन अचानक महिला का फोन बजना शुरू हो जाता है. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ने अपने फोन की ऐसी रिंगटोन लगाई होती है, जिसके अचानक बजते ही डेंटिस्ट डरकर गिर जाता है. डॉक्टर और महिला के इस फनी वीडियो को अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan Twitter) ने शेयर किया है. इस वीडियो पर वह बहुत हंसते नजर आ रहे हैं. अमिताभ द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, अमिताभ बच्चन अकसर ऐसे फनी वीडियो जनता के साथ साझा करते नजर आ जाते हैं.


वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने हाल ही में दीपिका पादुकोण और प्रभास के साथ नाग अश्विन की अनटाइटल्ड फिल्म साइन की है. बिग बी को आखिरी बार ऑनस्क्रीन गुलाबो सीताबो में देखा गया था. अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्मों में अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र है जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी नजर आएंगे. फिल्म चेहरे में वह इमरान हाशमी के साथ नजर आएंगे और इन सब के साथ- साथ खेल कूद पर आधारित फिल्म झुंड में भी नजर आने वाले हैं. 

NDTV EXCLUSIVE: भारत में कब उपलब्ध होगी COVID-19 Vaccine, क्या होगी कीमत
(सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के CEO अदार पूनावाला की NDTV से बातचीत)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Amitabh Bachchan Twitter, Amitabh Bachchan Tweet Viral, Amitabh Bachchan Shared Doctor And Patient Video, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com