- अमिताभ बच्चन ने शेयर किया वीडियो
- टैलेंटेड बच्चे ने प्ले किया पियानो
- इंटरनेट पर हुआ वायरल
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को जब भी प्रेरणात्मक वीडियो मिलता है तो अपने सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करते हैं. अमिताभ ने इस बार एक भारतीय बच्चे का वीडियो शेयर किया, जो पियानो प्ले करने में कुछ इस तरह माहिर है कि दुनियाभर में पहचान बना ली है. इतना ही नहीं, बच्चा जब भी पियानो पर अपनी अंगुली रखता है तो मशीन की तरह चलाना शुरू कर देता है. वीडियो देखने के बाद आप भी हैरान जरूर हो जाएंगे. 12 साल के लिडियन नादस्वरम (Lydian Nadhaswaram) को पियानो का अनुभव तबसे है, जब वह 7 साल का था. चेन्नई का रहने वाले लिडियम ने भारत के कई बड़े शो में परफॉर्म कर चुके हैं. पिछले साल स्टार प्लस पर आए टेड टॉक शो पर भी लिडियन नादस्वरम (Lydian Nadhaswaram) ने पियानो प्ले किया था.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
फिलहाल अमिताभ बच्चन द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को फैन्स ने काफी पसंद किया. यह वीडियो किसी विदेश के टैलेंट शो का है, जहां लिडियन नादस्वरम (Lydian Nadhaswaram) अपने अंगुलियों का हुनर दिखा रहा है. बिग बी के इस इंस्टाग्राम वीडियो पर 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. बता दें, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया के सभी प्लैटफॉर्म पर इतने एक्टिव रहते हैं कि शायद ही कोई उनके जैसा कोई भी यूजर हो सके. इतना ही नहीं, यदि उनके पास इंटरनेट की वायरल सामाग्री होती हैं तो शेयर करने से बिल्कुल भी नहीं चूकते.
Gully Boy रणवीर सिंह की हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ ने की धांसू तारीफ, Video देखकर आप भी कहेंगे वाह
अक्सर हंसने-हंसाने वाले वीडियो शेयर करने वाले अमिताभ बच्चन कभी-कभी ज्ञानवर्धक वाले वीडियो भी डालकर चौंका देते हैं. फिलहाल अमिताभ बच्चन द्वारा शेयर करने की इस आदत को फैन्स भी काफी पसंद करते हैं और कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं