आपको तरुणी सचदेव याद है? नाम से भले ही आप इन्हें ना पहचान पा रहे हों, लेकिन अगर हम आपसे कहें कि आपको ‘आई लव यू रसना' बोलने वाली वो छोटी सी, मासूम सी बच्ची याद है, तो आप जरूर समझ जाएंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं. वही छोटी बच्ची जो हर बार गर्मियों के मौसम में आपके टीवी पर आती थी और ‘आई लव यू रसना' कहकर सबका दिल जीत लेती थी. लेकिन तरुणी ये चकाचौंध भरी दुनिया बहुत लंबे वक्त तक नहीं देख पाईं और जल्दी ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया. वह फिल्म पा में अमिताभ बच्चन की स्कूल की फ्रेंड बनी थीं, जिसके चलते वह काफी चर्चा में भी रही थीं.
बेहद दर्दनाक हादसे में हुई तरुणी की मौत

14 मई 2012 की तरुणी अपनी मां के साथ नेपाल के मुक्तिनाथ मंदिर के दर्शन करने जा रही थीं कि तभी उनका विमान लैंडिंग के दौरान एक पहाड़ी से टकरा गया और क्रैश हो गया. इस हादसे में तरुणी और उनकी मां का निधन हो गया. तरुणी की मौत की खबर से हर किसी को धक्का लगा था. सबसे हैरान करने वाली बात ये थी कि जिस तारीख को तरुणी ने इस दुनिया में कदम रखा था उसी तारीख को उन्होंने दुनिया से अलविदा कह दिया. 14 मई, यानी जिस दिन एक्ट्रेस की मौत हुई उस दिन तरुणी का बर्थडे था.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
अमिताभ बच्चन, करिश्मा कपूर के साथ किया काम

तरुणी ने छोटी सी उम्र से ही बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करना शुरू कर दिया था. एक्ट्रेस रसना के विज्ञापन में बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के साथ नजर आई थीं. वहीं इसके अलावा वो अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म ‘पा' में भी नजर आई थीं. इस फिल्म में उन्होंने अमिताभ बच्चन की दोस्त का किरदार निभाया था. तरुणी की मौत की खबर सुनकर अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की भो धक्का लगा था, उन्होंने अपने एक्स (ट्विटर) पर ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘'पा' में बाल कलाकार के तौर पर काम करने वाली तरुणी सचदेवा की नेपाल विमान हादसे में मौत पर स्तब्ध और दुखी हूं। काश! यह सच नहीं होता'.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं