
मुंबई : अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा है कि कपिल देव और राहुल द्रविड़ जैसे धुरंधरों के साथ क्रिकेट कमेंट्री की शुरुआत कर वह सम्मानित महसूस कर रहे हैं। बॉलीवुड के महानायक ने भारत और पाकिस्तान के बीच मैच की कमेंट्री हिन्दी में की।
उन्होंने इस नई भूमिका के बारे में अपनी खुशी ट्विटर पर जाहिर की। बिग बी ने ट्वीट किया, भारत-पाक मैच के लिए कमेंट्री पूरी हुई, कपिल, राहुल, शोएब...जैसे दिग्गजों के साथ होने को लेकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं... 300 का अनुमान लगाया था, जिसे पा लिया। भारत ने विश्वकप मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में पहले बल्लेबाजी करते हुए 300 रन बनाए और अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 76 रनों से धो डाला।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अमिताभ ने लिखा, शाबाश, भारत जीत गया...मेरा दूसरा अनुमान भी सही हुआ... उन्होंने लिखा कि इसी तारीख को 46 साल पहले उन्होंने बॉलीवुड की अपनी पहली फिल्म के लिए करार किया था। उन्होंने ट्वीट किया, 15 फरवरी मेरे लिए ऐतिहासिक दिन है...इस तारीख को 46 साल पहले 1969 में मैंने फिल्म उद्योग की अपनी पहली फिल्म साइन की थी।
बिग बी ने कमेंट्री के दौरान क्रिकेट से जुड़ी अपनी कई यादों को साझा किया। उन्होंने बताया कि किस तरह वह, अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर 2011 विश्व कप फाइनल में भारत की श्रीलंका पर जीत के बाद कार लेकर सड़क पर उतरे थे।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं