हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार्स अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र ने 87 की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले आइकॉनिक एक्टर मनोज कुमार को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है. जो हरियाली और रास्ता, वो कौन थी, शहीद, गुमनाम, उपकार और पूरब और पश्चिम जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. बता दें कि अमिताभ बच्चन पवन हंस शमशान घाट में मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे. जबकि धर्मेंद्र दिवंगत सुपरस्टार के घर पर व्यक्तिगत रूप से जाकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं थीं.
बिग बी, जो मनोज कुमार के साथ 1974 में क्लासिक फिल्म रोटी कपड़ा और मकान में काम कर चुके हैं. उन्होंने अपने ब्लॉग पर दिवंगत सुपरस्टार को गले लगाते हुए एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की. उन्होंने फोटो के साथ लिखा, "याद में... और दुख में प्रार्थना ."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

धर्मेंद्र ने भी एक पुरानी तस्वीर मनोज कुमार के साथ शेयर की. इसमें उन्होंने शादी और मैदान ए जंग जैसी फिल्मों में साथ काम करने के समय को याद किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा, मनोज, मेरे यार तेरे साथ बीता हर पल बहुत याद आएगा. इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस भी इमोशनल हो गए हैं. वहीं मनोज कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने हार्ट इमोजी शेयर की है.
गौरतलब है कि भारत कुमार के नाम से मशहूर मनोज कुमार ने देशभक्ति फिल्मों से फैंस के दिलों में जगह बनाई है. वह उपकार और क्रांति जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. महान एक्टर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ तीन तोपों की सलामी के साथ बीते दिन 5 अप्रैल को अंतिम विदाई दी गई. जहां कई सेलेब्स नजर आए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं