बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं. उनको जब भी कोई पोस्ट अच्छी लगती है वो फैन्स के बीच जरूर शेयर करते हैं. इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) फैन्स के सवालों के जवाब देने से भी पीछे नहीं हटते. उनके पोस्ट हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं. अमिताभ बच्चन ने फिर से ऐसा कुछ किया है, जिससे सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है. उन्होंने अपने ऑर्गन डोनेट (Organ Donate) करने का ऐलान किया है. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
T 3675 - I am a pledged ORGAN DONOR .. I wear the green ribbon of its sanctity !! pic.twitter.com/EIxUJzkGU6
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) September 29, 2020
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने ट्वीट में लिखा: "मैं ऑर्गन डोनर (Organ Donate) बनने की शपथ ले चुका हूं. मैंने यह ग्रीन रिबन इसकी पवित्रता के लिए पहना है." ट्वीट के साथ ही अमिताभ बच्चन ने अपनी तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने कोट पर एक छोटा सा ग्रीन कलर का रिबन लगा रखा है. अपने ट्वीट में उन्होंने इसी ओर इशारा किया है. अमिताभ बच्चन के इस फैसले पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं. उन्होंने इस ट्वीट की संख्या T-3675 बताई है.
हाथरस गैंगरेप पीड़िता का UP पुलिस ने किया अंतिम संस्कार तो जावेद अख्तर बोले- किसने ये अधिकार दिया...
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति 12 (KBC 12) को होस्ट कर रहे हैं. दो दिन पहले ही ये शो शुरू हुआ है. अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार बिगबी 'गुलाबो सिताबो' में नजर आए थे. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ आयुष्मान खुराना ने मुख्य भूमिका अदा की थी. इसके अलावा अमिताभ बच्चन जल्द ही 'झुंड', 'चेहरे' और 'ब्रह्मास्त्र' जैसी फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं