11 अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही आलिया भट्ट और वेदांग रैना की जिगरा की चर्चा के बीच आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म अल्फा, जो कि यशराज फिल्म्स ने मचअवेटेड फिल्मों में से एक है. उसकी रिलीज डेट की घोषणा हो गई है. YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला प्रधान फिल्म अल्फा 25 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसका निर्माण आदित्य चोपड़ा कर रहे हैं. वहीं इसका निर्देशन शिव रावेल कर रहे हैं. जबकि ऋतिक रोशन के कैमियो की उम्मीद है.
बॉलीवुड सुपरस्टार आलिया भट्ट फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगी, और उनके साथ उभरती हुई अभिनेत्री और YRF की होमग्रोन टैलेंट शर्वरी होंगी. दोनों इस बहुप्रतीक्षित स्पाईवर्स फिल्म में सुपर एजेंट की भूमिका में दिखाई देंगी, जिसे शिव रवैल निर्देशित कर रहे हैं. अल्फा एकदम सही छुट्टियों का मनोरंजन बनने जा रही है, क्योंकि आदित्य चोपड़ा इस फिल्म को बड़े परदे का भव्य अनुभव बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. इस फिल्म में शानदार दृश्य और रोमांचक एक्शन सीक्वेंस के साथ साथ कई अप्रत्याशित ट्विस्ट भी देखने को मिलेंगे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गौरतलब है कि YRF की अल्फा से पहले आलिया भट्ट की एक्शन थ्रिलर फिल्म जिगरा, जिसमें वेदांग रैना भी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. वह 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है. उसका हाल ही में जबरदस्त ट्रेलर सामने आया था, जिसमें एक बहन अपने छोटे भाई को बचाने के लिए किसी भी हद से गुजरने को तैयार नजर आई है. इस फिल्म का तीन मिनट और एक सेकंड का ट्रेलर कहानी की छोटी सी झलक दिखा रहा है, जो कि फैंस को काफी पसंद आई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं