विज्ञापन
This Article is From Dec 31, 2020

Alia Bhatt की फोटो में नजर आए रणबीर कपूर, ढूंढो तो जानें...

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपने पूरे परिवार के साथ राजस्थान के रणथम्भोर में है.

Alia Bhatt की फोटो में नजर आए रणबीर कपूर, ढूंढो तो जानें...
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने पिंक कलर के आउटफिट में शेयर की ग्लैमरस फोटो
  • आलिया भट्ट की खूबसूरत सी फोटो हुई वायरल
  • आलिया भट्ट खास अंदाज में कर रही हैं नए साल का स्वागत
  • पिंक कलर की आउटफिट में आलिया भट्ट की फोटो हुई वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपने पूरे परिवार के साथ राजस्थान के रणथम्भोर में है. खबरों की मानों तो कपूर और भट्ट फैमिली नए साल की पार्टी साथ में सेलिब्रेट करने के लिए राजस्थान गई हुई है. आलिया ने कुछ समय पहले अपनी इंस्टा स्टोरी से कई फोटो शेयर की थी जिसमें उन्होंने 'वेलकम टू द जंगल' कैप्शन के साथ टाइगर की फोटो शेयर की थी साथ ही उन्होंने रणथम्भोर का जिक्र किया था. अब आलिया ने खुद की बेहद प्यारी सी फोटो शेयर की है जिसमें उनका लुक देखने लायक है. सिर्फ इतना ही नहीं एक्ट्रेस की इस फोटो को फैन्स इतना ज्यादा पसंद कर रहे हैं इस बात का अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि कुछ घंटे के अंदर 1 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. 

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की वायरल हो रही फोटो में उनके लुक की तारीफ करते हुए फैन्स थक नहीं रहे हैं. एक्ट्रेस लॉन्ग कोट के साथ, लॉन्ग बूट और मीनी पिंक कलर की आउटफिट में नजर आ रही हैं. साथ ही वह कैप भी लगाए हुए है. आलिया का ग्लैमरस अंदाज इस फोटो में देखने लायक है . साथ ही उन्होंने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- आगे आने वाले समय के लिए Cheers

आपको बता दें कुछ दिन पहले रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, शाहीन भट्ट और सोनी राजदान साथ में एयरपोर्ट पर नजर आए थे. कुछ समय बाद नीतू कपूर ने एक फोटो शेयर करते हुए बताया उनकी वैकेशन में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी शरीक हो गए हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alia Bhatt, Alia Ranbir, Ranbir Kapoor, Alia Bhatt And Ranbir Kapoor, New Year 2021, Happy New Year
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com