विज्ञापन
This Article is From Apr 20, 2023

आलिया भट्ट और शाहरुख खान की 'डियर जिंदगी' से हटाया गया था ये सीन, VIDEO देख फैंस बोले- ऐसा नहीं होना चाहिए था

Dear Zindagi Deleted Scene: शाहरुख खान और आलिया भट्ट स्टारर डियर जिंदगी में रिस्पेक्ट को लेकर एक सीन डिलीट किया गया था, जिसे देखकर फैंस कह रहे हैं कि यह सीन फिल्म में होना चाहिए था.

आलिया भट्ट और शाहरुख खान की 'डियर जिंदगी' से हटाया गया था ये सीन, VIDEO देख फैंस बोले- ऐसा नहीं होना चाहिए था
आलिया भट्ट और शाहरुख खान की डियर जिंदगी से ये सीन हुआ था डिलीट
नई दिल्ली:

बॉलीवुड फिल्मों में कई ऐसे सीन्स होते हैं, जिन्हें किसी कारण हटा दिया जाता है. लेकिन कई बार डिलीट किए गए सीन्स फैंस के दिल छू जाने वाले होते हैं, जिनकी झलक फिल्मों के निर्माता सोशल मीडिया के जरिए दिखाते हैं. ऐसी ही कुछ आलिया भट्ट और शाहरुख खान स्टारर डियर जिंदगी के एक सीन्स के साथ हुआ है. दरअसल, डियर जिंदगी का एक डिलीट किया गया सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस कह रहे हैं कि यह फिल्म में होना चाहिए था. 

ये सीन हुआ था डिलीट

शाहरुख खान और आलिया भट्ट स्टारर डियर जिंदगी का डिलीट किया गया सीन रेड चिली एंटरटेनमेंट के यूट्यूब पेज पर शेयर किया गया है. इसमें आलिया का किरदार यानी कायरा एक प्लेन में एक अंकल को रियलिटी चेक देती हुई नजर आ रही हैं. दरअसल, वीडियो में कायरा से एक अंकल अपने बेटे के साथ बैठने के लिए सीट बदलने को कहते हैं. वहीं दूसरी सीट पर कायरा को असहज महसूस होता है, जिसके बाद वह अपनी सीट पर वापस आने के लिए अंकल से बात कहती है. लेकिन वह उन्हें पीढ़ियों में अंतर को लेकर  सुनाने लगते हैं. इस पर कायरा भी उन्हें रिस्पेक्ट के साथ करारा जवाब देती हुई नजर आती हैं.

इस वीडियो पर फैंस ने भी रिएक्शन दिया है. एक यूजर ने लिखा, यह बहुत अमेजिंग है. एक अद्भुत सीन जिसमें वह रिस्पेक्ट के बारे में बताते हैं. क्योंकि सम्मान देने के लिए उम्र का कोई लेना-देना नहीं है. सम्मान पर सबका बराबर हक होना चाहिए. दूसरे यूजर ने लिखा, फैंटास्टिक सीन. आलिया ने सभी यंगस्टर्स की बात कह दी है. वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, यह सीन हटाना नहीं चाहिए था. 

बता दें, साल 2016 में आई डियर जिंदगी में आलिया भट्ट और शाहरुख खान के अलावा पाकिस्तानी सिंगर अली जफर, कुणाल कपूर, आदित्य रॉय कपूर और इरा दुबे थीं.

"मैं अहंकार नहीं रखती :" अपनी सफलता पर बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dear Zindagi Deleted Scene, Dear Zindagi Dear Zindagi Song, Dear Zindagi Deleted Scene Video, Shah Rukh Khan, Alia Bhatt, Shah Rukh Khan Alia Bhatt Film, Bollywood News In Hindi, Bollywood News, Ndtv Khabar, Ndtv News In Hindi, Ndtv Hindi, डियर जिंदगी, शाहरुख खान, आलिया भट्ट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com